DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कन्या कॉलेज बालोद द्वारा हुआ नशा निषेध जागरूकता रैली का आयोजन

बालोद। गुरुवार को भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय बालोद (छ.ग.) में इंडियन रेडक्रास सोसायटी बालोद के वार्षिक योजना अनुसार अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के उपलक्ष्य में नशा के विरूद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया। सर्वप्रथम महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने जागरूकता अभियान की शुरुआत करते हुए सभी उपस्थित छात्राओं को समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया, नशा करने के दुष्प्रभाव को बताया तथा उसके पश्चात इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. दीपाली सहायक प्राध्यापक ने सामाजिक स्तर पर फैले बुराईयो और स्वास्थ्य पर पढ़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दिए साथ ही नशा से बचने के उपायों के बारे में बताकर परिवारिक एवं परिचितों को नशे से मुक्त कराने के लिए जागरूक किया। तत्पश्चात महाविद्यालय के छात्राओं के द्वारा महाविद्यालय से पाररास (बालोद) तक नशा निषेध जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति, नशा के दुष्प्रभाव संबंचित नारे लगाए गए। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्राएँ उपस्थित रहे। उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी प्रो. धीवराज कुमार भोयर ने दी।

You cannot copy content of this page