DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

इंतेजामिया कमेटी बालोद के पुनः सर्वसम्मति से सदर बने शाहिद अहमद खान

बालोद। जामा मस्जिद बालोद में नमाज के बाद इंतेजामिया कमेटी की बैठक मस्जिद परिसर में रखी गई ।जिसमें इंतेजामिया कमेटी का तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चुका था। जमात ने कमेटी के मुतवल्ली शाहिद अहमद खान के पूर्व कार्यकाल को बेहतर बताते हुए सभी ने उनके कार्यों को सराहा व समाज में रुके हुए विकास कार्यों को पूर्ण करने के लिए उन्हें चुनाव में सदर( अध्यक्ष) के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया। इस बीच सभी मुस्लिम भाइयों ने शाहिद अहमद खान को गले लगाकर बधाई दी । मुतवल्ली शाहिद अहमद खान ने पूरे जमातियों का शुक्रिया अदा किया और संबोधित करते हुए कहा कि जमात ने मुझे जो प्रेम और आशीर्वाद व सहयोग दिया है उसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं। आने वाले वक्त में जो जिम्मेदारी समाज ने मुझे दी है, उसको मैं जरूर पूरा करूंगा । समाज के सभी लोगों का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं। इसी तरीके से समाज का सहयोग और आशीर्वाद मिलता रहे।

You cannot copy content of this page