DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सीबीएसई पैटर्न के सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल बालोद में शुरू हुआ प्रवेश, कक्षा छठवीं के लिए सीमित सीटों पर आवेदन आमंत्रित

बालोद। बालोद शहर में संचालित सीबीएसई पैटर्न पर आधारित सरकारी इंग्लिश मीडियम पूर्व माध्यमिक विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश प्रारंभ हो गया है। इसके लिए कक्षा छठवीं के सीमित सीटों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 2018 में बालोद जिले में करीब 10 स्कूलों को शासन द्वारा सीबीएसई पैटर्न पर संचालित करने के लिए चयनित किया गया था। जिसके तहत बालोद का यह मिडिल स्कूल भी शामिल है। नया शिक्षा सत्र शुरू हो चुका है। सरकारी स्कूलों में दर्ज संख्या बढ़ाने को लेकर भी संबंधित स्कूलों के शिक्षकों द्वारा भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। ताकि शासन की योजनाओं और नई शिक्षा नीति का लाभ बच्चों को मिल सके । वही पालकों को भी निजी स्कूलों की मोटी फीस से राहत मिल सके। जहां एक ओर आत्मानंद स्कूल पूर्व सरकार के तहत शुरू किए गए थे जो वर्तमान में भी संचालित हैं। वही 2018 से संचालित हो रहे सीबीएसई पैटर्न के इंग्लिश मीडियम स्कूलों पर भी सरकार ध्यान दे रही है। शिक्षकों और पाठ्य पुस्तकों की व्यवस्था के साथ बच्चों की पूरी सुविधाओं का भी ख्याल यहां रखा जाता है। स्कूल अब पहले की तुलना में काफी सुविधायुक्त हो गया है। जो बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

अपने बच्चे का भविष्य सुरक्षित करें: श्रेष्ठ शिक्षा के साथ

निजी स्कूलों में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच सरकारी स्कूल भी अपनी सुविधाओं को बच्चों और पालकों तक बतला रही है। इस क्रम में सीबीएसई पैटर्न के सरकारी इंग्लिश मीडियम में बच्चे एडमिशन लेकर अपना भविष्य संवार सकते हैं। संबंधित शिक्षकों और पदाधिकारी द्वारा पालकों के बीच अपने बच्चों के एडमिशन के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहे हैं। पालको से अपील की जा रही है कि अपने बच्चों का भविष्य , श्रेष्ठ शिक्षा के साथ सुरक्षित करें। बालोद शहर की इंग्लिश मीडियम पूर्व माध्यमिक शाला (सीबीएसई पाठ्यक्रम ), आमापारा, बालोद में संचालित है। जहां कक्षा 6 हेतु प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए सीमित सीटों पर आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं।

पहले आओ पहले पाओ

उक्त विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी। प्रदेश शासन की योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा पाठ्यपुस्तकें, गणवेश, एवं मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण इंग्लिश मीडियम शिक्षा प्रदान करना है ताकि वे उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हो सकें। समग्र विकास पर ध्यान देने के साथ यह शाला बालोद की प्रमुख शिक्षण संस्थाओं में से एक है। जो अभिभावक अपने बच्चों को इस विद्यालय में दाखिला दिलाना चाहते हैं, वे शीघ्र विद्यालय में संपर्क करें। सीटें सीमित हैं।

You cannot copy content of this page