गुरुर। शासकीय हाई स्कूल पेंडरवानी में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया एवं बच्चों को पुस्तक वितरण किया गया। जिसमें शाला एवं विकास समिति के अध्यक्ष भूवन साहू पूर्व सरपंच एवं विधायक प्रतिनिधि शासकीय हाई स्कूल पेंडरवानी दीना राम चेलक, ग्राम पंचायत पेंडरवानी के सरपंच त्रिलोकी राम साहू, उपसरपंच घनश्याम देवांगन, पूर्व सरपंच सत्वान साहू, पूर्व सरपंच राम कुमार महार, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष जगत राम साहू, उपाध्यक्ष कृष्णा देवांगन , राम कुमार साहू पूर्व ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष कुंज लाल साहू, प्रभारी प्राचार्य सीएल साहू,स्टाप के समस्त शिक्षक गण सहित विद्यार्थी भारी संख्या में शामिल हुए।
शासकीय हाई स्कूल पेंडरवानी में हुआ शाला प्रवेश उत्सव
