DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के खिलाफ फूटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरूर का गुस्सा, पुलिस के लगाए बेरिकेट्स फांदकर किया गया बीईओ दफ्तर का घेराव

बालोद। बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर युक्तियुक्तकरण के खिलाफ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरूर द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व ब्लॉक शिक्षा कार्यालय गुरूर का घेराव किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा लगाए गए बेरीकेट्स तक को कांग्रेसियों ने लांघते हुए बीईओ दफ्तर तक पहुंच गए।

पुलिस से भी झूमा झटकी और धक्का मुक्की की स्थिति बनी। कार्यक्रम में शामिल विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार की इस नीति का पुरजोर विरोध करती है। कार्यक्रम का उद्देश्य भाजपा सरकार की शिक्षा विभाग में नए सेट अप के नाम पर युक्तियुक्तकरण के तहत लगभग 10463 स्कूल को बंद करने और 45000 शिक्षकों के पद को खत्म करने की नीति का विरोध करना था। वही जिला अध्यक्ष चन्द्रेश हिरवानी ने सरकार से मांग की है कि वह अपनी इस नीति को तुरंत वापस ले और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए। सभा के पश्चात रैली के शक्ल में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता साय सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ब्लॉक शिक्षा ऑफिस का घेराव करने पहुंचे।

ब्लाक अध्यक्ष तामेश्वर साहू के नेतृत्व में जिला प्रशासन को सीएम के नाम अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ,तोषण साहू, सुमित राजपूत, ओमकार महमल्ला, ब्लाक कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी सहित वरिष्ठ कांग्रेस के नेतागण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page