DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पीएमश्री शासकीय प्राथमिक शाला संबलपुर में मना शाला प्रवेशोत्सव

बालोद। नए शिक्षण सत्र प्रारंभ होते ही शासन के निर्देशानुसार पीएम श्री प्राथमिक शाला संबलपुर में प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें नए प्रवेशी बच्चों का मुंह मीठा कर तिलक लगाकर स्वागत किया गया। पाठयपुस्तक एवं गणवेश वितरित किए गए। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु मिश्रा , उपसरपंच टामेश साहू, पंचायत प्रतिनिधि वीरेंद्र निरोटी,तोमन लाटिया, हिरेंद्र गायकवाड़ श्रीमती पूर्णिमा साहू , योगेश्वरी निषाद,लता निषाद, टोमिन साहू, चमेली बाई आदि पालकगण एवं स्कूल के समस्त स्टाफ आदि उपस्थित रहे ।जिसमें प्रमुख रूप से नए शिक्षण सत्र पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि अधिक से अधिक नव प्रवेशी बच्चों को प्रवेश दिया जाए। वार्षिक कार्ययोजना के साथ अध्ययन, अध्यापन कार्य करने पर आदेश दिया गया। साथ ही युक्तिकरण से आए नवपदस्थ शिक्षकों राबिन लाल नागवंशी एवं श्रीमती बसंती पीकेश्वर का परिचय साथ स्वागत किया गया।

You cannot copy content of this page