DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आज से हो रही मानसून की एंट्री, तापमान में आएगी गिरावट, गर्मी से मिलेगी राहत

बालोद। दक्षिण पश्चिम मानसून को आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है तथा यह दक्षिण पश्चिम दिशा में ऊंचाई के साथ झुका हुआ है। एक द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश से बांग्लादेश तक छत्तीसगढ़, झारखंड गंगेटिक पश्चिम बंगाल, होते हुए, 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है तथा या दक्षिण पश्चिम दिशा में ऊंचाई के साथ झुका हुआ है। एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। पश्चिमी विक्षोभ 70 डिग्री पूर्व और 26 डिग्री उत्तर में स्थित है। प्रदेश में दिनांक 16 जून को अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की संभावना है।

You cannot copy content of this page