पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल-डोंडी में 15 दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन



बालोद। पीएम श्रीस्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल-डोंडी में 15 दिवसीय समर कैंप के समापन अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति सदस्य श्री हेमंत बंजारे व श्रीमती ममता जैन, श्री सचिदानंद शर्मा सर (बीआरसी), संस्था प्रभारी प्राचार्य श्री के.आर. हिरवानी, समर कैंप नोडल श्री एन.डी. साहू, लिट्टी फ्रांसिस, अनीशा जॉन (प्राइमरी एचएम), शहनाज अली (मिडिल एचएम) ने मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समर कैंप के माध्यम से बच्चों को विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। ड्राइंग पेंटिंग में श्री विजय बोरकर ने स्केचिंग आर्ट की बारीकियां सिखाईं और ड्राइंग पेंटिंग सिखाईं तथा विभिन्न प्रकार के चित्र बनाना सिखाया श्रीमती गायत्री मैम द्वारा स्पोकन इंग्लिश क्लास, लोपा मैम द्वारा कंप्यूटर क्लास साथ ही बच्चों को डांस भी सिखाया गया।
भारतीय भाषा समर कैंप:
श्रीमती साजी मनोज ने मलयालम पढ़ाई। इसके तहत बच्चों को बुनियादी अभिवादन और भाव, अक्षर, अंक, आभासी शहर भ्रमण, वास्तविक जीवन की बातचीत, बाजार की रेखाचित्रकारी, कला (संगीत, नृत्य, चित्रकारी), स्थानीय व्यंजनों (मसाले, फल, सब्जियां) के नाम, संस्कृति की सराहना, सुनने के कौशल का विकास, स्वतंत्रता सेनानियों, स्थानीय नायकों, नदियों, पहाड़ों, स्थानीय स्मारकों आदि के नाम के बारे में जागरूकता सिखाई गई और उन्हें भारतीय भाषाएं सीखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।समर कैंप के समापन अवसर पर सम्मानित अतिथियों ने सभी विद्यार्थियों और प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए। 15 दिवसीय समर कैंप को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिक श्रद्धा शिर्के, आंचल गोपाल, हीरामनी साहू, हेमलता खरे ने अपना योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page