DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अहमदाबाद विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों को राष्ट्रगान समिति (जन गण मन ) ने डौंडीलोहारा में श्रद्धांजलि दी

डौंडीलोहारा – सरदार वल्लभभाई पटेल एयरपोर्ट अहमदाबाद से लंदन के लिए जाने वाली फ्लाइट(A/171) कुछ तकनीकी खराबी के कारण 5 मिनट के अंदर क्रैश हो गई। इस विमान में 242 यात्री सवार थे, जिनमें 169 भारतीय ,53 ब्रिटिश ,07 पुर्तगाली ,एक कनाडियन, दो परिचालक, तथा 10 क्रू के सदस्य थे। जिनमें 241 यात्रियों की मृत्यु हो गई। जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी जी भी है, सिर्फ एक ब्रिटिश यात्री रमेश कुमार विश्वास बच गए। इसके अतिरिक्त जिस छत पर टकराया वहां भी लगभग 160 जूनियर डॉक्टर( बी.जे .हॉस्पिटल) इस समय भोजन कर रहे थे। जिनमें से 6 कनिष्ठ डॉक्टर की मृत्यु हो गई तथा 50 के आसपास डॉक्टर झुलस गए ।उनकी याद में राष्ट्रगान समिति (जन गण मन )के तत्वाधान में अटल चौक काली मंदिर के पास डौंडीलोहारा में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।

जिनमें नगर के गणमान्य गण ,वरिष्ठगण प्रबुद्ध गण सम्मिलित हुए ,उनमें प्रमुख रूप से सुमन देशमुख( रिटायर्ड फौजी), जसराज शर्मा, वीरेंद्र गायकवाड ,धर्मेंद्र निषाद, प्यारेलाल निषाद, विनोद यादव ,लोकेश यादव, दिलीप बाफना, रवि ता मुरिया, डॉक्टर बी .एल. साहसी, चेतन देशमुख उत्तम मालेकर, संदीप भंसाली, जितेश यादव (गुनगुन), ललित साहू,मोती निषाद आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर कैंडल जलाकर उन्हें याद किया , डॉक्टर साहसी के द्वारा 2 मिनट का मौन श्रद्धांजलि कराया गया ।

You cannot copy content of this page