DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वयंसेवक चेतन सिन्हा ने चलाया प्लास्टिक मुक्त अभियान, कचरों के ढेर में छिपे प्लास्टिक को किया अलग, लोगों को किया जागरूक: निर्धारित स्थान पर फेंके कचरा

दल्लीराजहरा। दल्लीराजहरा के वार्ड 16 सहित आसपास के इलाकों में स्वयंसेवक चेतन सिन्हा सहित उनके साथियों ने पर्यावरण दिवस पर क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने के पहल की इस दौरान उन्होंने अपने वार्ड में फाइल कचरों को एकत्रित किए। साथ ही इनमें से प्लास्टिक कचरे को छांट कर अलग किया। पर्यावरण को प्रभावित करने वाले ऐसे प्लास्टिक को पृथक करके उन्होंने लोगों को जागरुक भी किया और प्रेरित किया कि निर्धारित स्थानों पर ही कचरा फेंके। जहां हरियाली हो वहां प्लास्टिक कचरा बिल्कुल ना फेंके। उनके द्वारा अपने साथी बिट्टू, युगल, राजू सहित अन्य युवाओं के साथ मिलकर वार्ड 16 और आसपास नालों की सफाई भी की गई। इस अवसर पर स्वयं सेवक चेतन सिन्हा ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि प्लास्टिक का हर टुकड़ा जो कभी बनाया गया था, वह अभी भी हमारी दुनिया में मौजूद है। प्लास्टिक प्रदूषण हमारे पर्यावरण के लिए एक बड़ा खतरा है। सिंगल-यूज प्लास्टिक को हमेशा के लिए इस्तेमाल करने के लिए बनाया जाता है, फिर भी इसे अक्सर फेंक दिए जाने से पहले केवल कुछ मिनटों के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है। प्लास्टिक उत्पादन की बढ़ती दर हमारे समाज के कई क्षेत्रों में समस्याएं पैदा करती है यह कचरे और प्रदूषण की समस्याओं में योगदान दे रहे है। यह हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही है। साथ ही वन्य जीवों को खतरे में डाल रही है। जब हम प्लास्टिक प्रदूषण के बारे में तथ्य सुनते है तो हमारी स्थिति के बारे में निराश होना आसान हो सकता है। छोटे छोटे बदलाव मिलकर बड़ा प्रभाव डाल सकता है। प्लास्टिक की थैलियों के उपयोग करके और प्लास्टिक में लिपटे सामान को अस्वीकार करके बहुत बड़ा बदलाव ला सकते है।

You cannot copy content of this page