DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विधायक कुंवर निषाद ने कहा: युक्तियुक्तकरण रोजगार विरोधी, शिक्षा विरोधी कदम है….

बालोद । गुंडरदेही के विधायक कुंवरसिंह निषाद ने विश्राम गृह गरियाबंद में बिन्द्रानवागढ़ के विधायक जनक ध्रुव के उपस्थिति में शिक्षा विभाग में चल रहे विसंगतिपूर्ण युक्तियुक्तकरण के विरोध में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। विधायक श्री निषाद ने कहा कि युक्तियुक्तकरण रोजगार विरोधी, शिक्षा विरोधी कदम है।इससे प्रदेश में 45000 से अधिक शिक्षकों के पद समाप्त हो जाएंगे। 10463 स्कूल सीधे तौर पर बंद कर दिए हैं। जिससे न केवल शिक्षक बल्कि उन स्कूलों से संलग्न हजारों रसोइया, स्वीपर और मध्यान्ह भोजन बनाने वाली महिला स्वसहायता समूह की बहनों के समक्ष जीवन यापन का संकट उत्पन्न हो गया है। युवाओं के लिए नियमित शिक्षक के पद पर नई भर्ती के अवसर पर भी कम हो जाएंगे।अधिनायकवादी भाजपा सरकार ने इतना बड़ा अव्यवहारिक निर्णय लेने से पहले ना प्रभावित वर्ग से चर्चा,न ही प्रदेश के भविष्य के बारे में सोचा। शिक्षकों की नई भर्तियां न करनी पड़े इसलिए साय सरकार युक्तियुक्तकरण कर रही है।सरकारी शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने साय सरकार ने षडयंत्र रचा है। प्राथमिक शालाओं में पहली व दूसरी कक्षा में तीन-तीन विषय एवं तीसरी,चौथी, पांचवीं कक्षा में चार-चार विषय के अनुसार कुल 18 विषय होते हैं,जिन्हें वर्तमान समय में तीन शिक्षकों को 40 मिनट का छह-छह कक्षा लेना होता है,अब युक्तियुक्तकरण के नए नियम के बाद दो ही शिक्षकों के द्वारा 18 विषयों को पढ़ाना कैसे संभव हो सकता है?मिडिल स्कूल में तीन क्लास और छह विषय के हिसाब से कुल 18 विषय ले पाएंगे क्या?इसके अतिरिक्त मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था,डाक का जवाब और अन्य गैर-शिक्षकीय कार्यों की जिम्मेदारी इन्ही शिक्षको पर रहेगी। कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ जमीनी लड़ाई लड़ेगी,अब सभी जिलों और ब्लॉकों में आंदोलन चलाएंगे,शीघ्र ही आंदोलन का कार्यक्रम, तिथि और रूपरेखा की घोषणा होगी।
पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद के अध्यक्ष श्री भावसिंह साहू,ब्लाक अध्यक्ष प्रेम सोनवानी,भोजराज साहू,संतुराम पटेल,कोदुराम दिल्लीवार,युगल पांडे, जिला युकां अध्यक्ष गौरव मिश्रा, राजेश साहू,गैंदलाल सिन्हा, अवध राम यादव,रमेश मेश्राम,अमित मिरी,सागर साहू,सूरज यादव,अनामो बघेल,कल्याण सिंह कपिल,यशवंत सोरी,लिखन निषाद,दिग्विजय ठेठवार,चित्रांश गेंडरे,छगन यादव,डिलेश्वर देवांगन सहित कांग्रेसजन एवं प्रेस क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page