बालोद/डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा ब्लॉक के खैरीडीह ( सोरली ) निवासी प्रधानपाठक सीएसी लाल रघुवीर सिंह ठाकुर (देवारभाट) और प्रधान पाठक श्रीमती खेमलता ठाकुर(पीएम श्री प्राथमिक शाला जगतरा) के भतीजी पल्लवी ठाकुर का चयन प्रयास विद्यालय के लिए हो गया है। उक्त चयन परीक्षा 2025-26 का रिजल्ट घोषित हो चुका है। जिसमें बालोद जिले में पल्लवी को 9वा रैंक प्राप्त हुआ है। इसके पहले भी राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा सत्र 2024-25 हेतु पल्लवी का चयन हुआ है। कुमारी पल्लवी ठाकुर शुरु से ही प्रतिभावान छात्रा है। इस वर्ष कक्षा 8वी केंद्रीयकृत परीक्षा मे भी 92% A+ ग्रेड के साथ उत्तीर्ण हुई है। जो कि पूर्व माध्यमिक शाला सोरली , संकुल संबलपुर विकासखंड डौंडीलोहारा में अध्यनरत हैं। पल्लवी के प्रयास विद्यालय के चयन परीक्षा में बालोद जिले में 9वे रैंक लाने पर प्रधानपाठक सुरेंद्र कुमार रामटेके, शिक्षक इंदुमती नायडू, शिक्षक योगेश्वरी देवांगन, शिक्षक सोमलता ठाकुर ,शिक्षक शारदा सोनबरसा,और सीएससी टोमन मालेकर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु मिश्रा और बीआरसी दिनेश मालेकर, विकास खंड डोंडी लोहारा ने खुशी व्यक्त किया। इस तरह पल्लवी ने तीनो परीक्षा कक्षा 8वी केंद्रीय कृतपरीक्षा, राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा, तथा प्रयास विद्यालय चयन परीक्षा 9वा रैंक में सफलता हासिल कर परिवार स्कूल और जिले का मान बढ़ाया है।
पल्लवी ठाकुर को मिलेगा प्रयास विद्यालय में प्रवेश, बालोद जिले में 9वा रैंक प्राप्त की, परिवार और स्कूल का बढ़ाया मान
