DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महेश नवमी पर नपाध्यक्ष प्रतिभा चौधरी माहेश्वरी समाज के कार्यक्रम में हुई सम्मिलित

बालोद। महेश नवमी के अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल बालोद के द्वारा माहेश्वरी भवन गंजपारा बालोद में महेश नवमी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुई। भगवान महेश के पार्थिव शिव लिंग की पूजा अर्चना के तत्पश्चात माहेश्वरी समाज के द्वारा श्रीमती प्रतिभा चौधरी का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया तथा माहेश्वरी समाज बालोद के लोगो व बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिता के लिए पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। नपाध्यक्ष ने माहेश्वरी समाज को तत्काल रूप से वाटर कूलर लगवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने अपने उदबोधन मे कहा कि समाज को संगठित होना चाहिए जिससे हम अपना और अपने समाज का विकास कर सकते है। महेश नवमी माहेश्वरी समाज के लिए एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व हमें भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा का स्मरण कराता है, सामाजिक एकता और भक्ति का संदेश देता है और हमारे सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करता है। माहेश्वरी समाज त्याग, तपस्या, आध्यात्म का प्रतीक है जो हर समाज को प्रेरणा देता है। कोई समाज छोटा या बड़ा नहीं होता लोगो की सोच छोटी या बड़ी होती है। पहले के समय में बेटी पैदा होने पर उसे बोझ समझा जाता था लेकिन माहेश्वरी समाज अपने समाज की महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करती हैं और उन्हें मंच प्रदान करती है। माहेश्वरी पंचायत बालोद के द्वारा रक्तदान व नेत्रदान महादान का आयोजन किया गया था, जो की एक नेक कार्य है जिसके लिए मैं समाज के लोगों को साधुवाद देती हूं और मै अपने समाज में भी ऐसे कार्यों के लिए लोगों को प्रोत्साहित करूंगी।

You cannot copy content of this page