गुरुर ब्लॉक में दो सड़क हादसे में दो की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सनौद ढाबा के सामने पलारी के ग्रामीण की मौत इधर धमतरी इलाज के लिए जा रहे पति पत्नी को ट्रैक्टर चालक ने लिया चपेट में, पत्नी की मौत, पति गंभीर



बालोद। बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक में अलग अलग थाना क्षेत्र में दो सड़क हादसे में दो की मौत हो गई। पहली घटना मंगलवार की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच सनाैद में एक ढाबा के सामने हुई जिसमें एक ग्रामीण को दो अलग अलग अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना बुधवार को दोपहर डेढ़ बजे के आसपास पुरूर से आगे हुई। जिसमें इलाज के लिए पुरी से धमतरी जा रहे पति पत्नी ट्रैक्टर की चपेट में आ गए जिसमें पत्नी की मौत हो गई तो पति गंभीर है। दोनों मामले में पुलिस एफआईआर दर्ज कर आगे की विवेचना कर रही।

केस 1

गुरुर ब्लॉक के ग्राम सनौद में संचालित एक मंडल ढाबा के सामने मंगलवार की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच पलारी के रहने वाले तरुण कुमार साहू उम्र 37 वर्ष की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना से कुछ देर पहले वह ढाबा से रोटी लेकर निकल रहा था। जैसे ही सड़क पर पहुंचा वहां अंधेरा था। इस बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। किसी का उसकी ओर ध्यान नहीं था बाकी ग्राहक ढाबे में बैठकर भोजन कर रहे थे। मृतक तरुण सड़क पर ही पड़ा रहा। इस बीच किसी और गाड़ी ने उसे दोबारा टक्कर मारी। किसी को उसके मौत के भनक नहीं लगी थी। जब बाद में अन्य ग्राहक खाना खाकर ढाबे से बाहर निकले तो हादसे की जानकारी हुई। तब तक तरुण कुमार साहू की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना की विवेचना आरक्षक राहुल और हृदय राम कोलीयारा द्वारा की गई अज्ञात वाहन द्वारा अरुण को टक्कर मार कर फरार हो गई है ।पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर वाहन की पता तलाश की जा रही है।

केस 2

पुरूर थाना अंतर्गत ग्राम चिटौद के पास एक सड़क हादसे में पत्नी की मौके पर मौत हो गई वहीं पति गंभीर रूप से घायल हैं। थाने से मिली जानकारी अनुसार मृतक के पिता ने बताया कि ग्राम पुरी थाना चारामा जिला कांकेर का निवासी हूं, मेरे बड़े लड़का कोमलचंद साहू अपनी पत्नी नेमलता साहू के साथ अगल रहकर जीवन यापन करते है, जो घर में झाडू पोछा करते समय 10 दिन पूर्व दाहिने हाथ के पंजा में चोट आने से उपचार हेतु 4 जून के करीबन 1 बजे घर के मोटर सायकल क्रमांक CG07-LK-8875 में धमतरी आ रहे थे। करीबन दोपहर 01:50 बजे एनएच 30 मार्ग ग्राम चिटौद पहुंचे थे कि सामने धमतरी तरफ से आ रही ट्रेक्टर मय ट्राली के चालक ने अपने ट्रेक्टर को तेजगति व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए अचानक बस्ती की ओर जाने के लिए दाहिने की ओर मुड़ा तभी मोटर सायकल चालक कोमलचंद साहू ट्रेक्टर के सामने टकराकर एक्सीडेंट हो गया। एक्सीडेंट होने से मोटर सायकल चला रहे कोमलचंद साहू के सिर, सीना एवं जांघ में गंभीर चोट आया और मोटर सायकल के पीछे बैठी उसकी पत्नि नेमलता साहू के चेहरा, सिर, सीना में गंभीर चोट आने से मौके पर मौत हो गया व मोटर सायकल क्षतिग्रस्त हो गया। घटना को राह चलते राहगीर देखे व पुलिस टीम मौके पर पहुंचे। घायल कोमलचंद साहू को राहगीर के वाहन से उपचार हेतु जिला अस्पताल धमतरी भिजवाए व मृतिका नेमलता साहू की लाश को एंबुलेंस की सहायता से गुरूर मरच्यूरी भेजे है। राहगीरो द्वारा घायल कोमलचंद साहू के मोबाईल में फोन कर घटना की जानकारी देने पर मैं गांव के दिनेश कुमार सिन्हा, रामेश्वर साहू, लिलाम्बर कचलाम एवं लोकेश कुमार साहू को घटना की जानकरी देकर साथ लेकर घटना स्थल एवं जिला अस्पताल पहुंचकर देखकर घटना की रिपोर्ट करने थाना पुरूर आया।

You cannot copy content of this page