बालोद। जिला खैरागढ़ के अमलीडीह खुर्द में छत्तीसगढ़ निषाद (केंवट) समाज जिला संगठन जिला खैरागढ़- छुईखदान- गंडई द्वारा आयोजित “शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह” में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कुंवर सिंह निषाद गुंडरदेही विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ निषाद केंवट समाज, यशोदा वर्मा विधायक खैरागढ़, हर्षिता स्वामी बघेल विधायक डोंगरगढ़ शामिल होकर भगवान श्री रामचंद्र जी की छायाचित्र पर फूलमाला अर्पित कर पूजा अर्चना कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाया गया। विधायक कुंवर सिंह निषाद ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज के संविधान के अनुरूप काम करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। समाज हित में काम करने और एकजुटता का परिचय देते हुए समाज को जोड़ने के लिए कहा है। उम्मीद है कि सभी नव नियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। साथ ही विधायक ने सभी पदाधिकारियों को टीम बनाने के निर्देश दिए। निषाद समाज को सामाजिक राजनीतिक व आर्थिक मजबूती के लिए कार्य करना है। जब तक समाज में शिक्षा व संस्कार नहीं बढ़ेगा तब तक समाज आगे नहीं बढ़ पाएगा। समाज के सभी कार्यक्रम में हमारे समाज के महान व्यक्तियों का संस्मरण करना चाहिए। समाज में व्याप्त कुरीतियों का त्याग कर सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुख्य धारा से जुड़े। इस अवसर पर जिला निषाद समाज के समस्त पदाधिकारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, परिक्षेत्र अध्यक्ष, सामाजिक जन सहित महिलाएं भारी संख्या में उपस्थिति रही।
शपथ ग्रहण में शामिल विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा: सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी समाज के संविधान के अनुरूप करें काम
