बालोद। 03 जून को भिलाई के कांग्रेस कार्यकर्ता बृजमोहन सिंह द्वारा सोशल मीडिया में देश के प्रधानमंत्री पर अभद्र भाषा का उपयोग कर अभद्र टिप्पणी की गई थी। जिसके विरोध में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा बालोद द्वारा थाना बालोद में शीघ्र कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने हेतु ज्ञापन सौपा गया। भाजयुमो नेताओं ने कहा उक्त पोस्ट कांग्रेस नेता की मानसिकता को ना केवल दर्शाता है बल्कि कांग्रेस द्वारा अपने नेताओं के मन में घोलते जहर को भी दर्शाता है। ऐसी भाषा का उपयोग वो भी देश के प्रधानमंत्री के लिए करना बेहद ही शर्मनाक है और ये मानसिकता कांग्रेस पार्टी के चाल चरित्र को दर्शाता है। ज्ञापन देने भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय साहू, बालोद युवा मोर्चा अध्यक्ष रौनक कत्याल,महामंत्री राहुल साहू, कमल बजाज,जय लुल्ला, जागेश्वर ढिमर, खम्मन साहू, जय माधवानी, बृजेश साहू एवं अन्य युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी, शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ता
