बालोद। पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला भिरई,संकुल केंद्र अरकार,विकासखंड गुरूर,जिला -बालोद में शासन के निर्देशानुसार दिनांक 22 मई से 31मई 2025 तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से ग्रीष्मकालीन शिविर समर कैंप का आयोजन किया गया। जिला विकासखंड व संकुल स्तर के अधिकारियों द्वारा सतत निरीक्षण किया जा रहा है। समस्त जन प्रतिनिधिगण,शाला प्रबंध समिति के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण ,पालकगण प्रतिदिन आते रहे। इस कैम्प में बच्चे बढ़ चढ़ कर रुचि ले रहे हैं।शाला में दर्ज सभी बच्चे बड़े उत्साह से प्रतिदिन इसमें भाग लेते रहे। पालकों व शाला प्रबंधन समिति एवं जनप्रतिनिधियों की भी सहभागिता विद्यालय को प्राप्त हो रही है। बेसिक कंप्यूटर, स्पोकन इंग्लिश, म्यूजिक आर्ट, योगा स्पोर्ट्स ,पैरा आर्ट,पेपर वर्क,मिट्टी के कार्य, टी एल एम निर्माण ,रंगोली बनाना,मेहंदी लगाना,अभिनय करना, नृत्य ,पुस्तक वाचन,कोडिंग की जानकारी विषय विशेषज्ञ लोग दे रहे हैं। बच्चों को प्रतिदिन पौष्टिक व स्वादिष्ट स्वल्पाहार भी प्रदान किया जाता रहा है।सभी शिक्षक भी पूरे समय तक उपस्थित रहते हैं ।विद्यालय में नव प्रवेश के लिए भी लगातार पालक आ रहे हैं । कक्षा पहिली से पांचवीं तक के बच्चों को प्रवेश दिया जा रहा है। अब तक 25 बच्चे नव प्रवेश ले चुके हैं। एन ई पी 2020 राष्ट्रीय शिक्षा नीति के लिए प्रधानमंत्री जी का आदर्श स्कूल है पी एम श्री स्कूल जहां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सारी सुविधाएं व्यवस्थित रूप में निःशुल्क मिलते हैं । जो बड़े से बड़े निजी विद्यालय में नहीं मिलते।एफ एल एन पर भी यहां विशेष जोर दिया जाता है। शाला में हर्बल गार्डन, किचन गार्डन,प्ले ग्राउंड, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, स्पोर्ट्स मटेरियल इत्यादि सुविधाएं हैं । स्मार्ट टी वी,प्रोजेक्टर ,टी एल एम एवं मॉडल से अध्यापन किया जाता है। शाला का वातावरण आकर्षक एवं शैक्षणिक है।पर्याप्त योग्य अनुभवी शिक्षक एवं भौतिक संसाधनों से युक्त जिले का मॉडल स्कूल है।यहां स्पोर्ट्स टीचर,म्यूजिक टीचर भी कार्यरत हैं। अनुशासन और नैतिक शिक्षा पर भी विशेष जोर दिया जाता है। सतत पालक संपर्क यहां किया जाता है। मासिक आकलन , निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, ग्रीष्मकालीन शिविर,शैक्षणिक भ्रमण ,प्रति माह पालक शिक्षक बैठक इत्यादि इस विद्यालय की विशेषता है। संस्था प्रमुख चम्पेश्वर सिंह राजपूत ने बताया कि जिला और राज्य स्तर के अधिकारियों के मार्गदर्शन से हम लगातार अच्छा कर रहे हैं।समुदाय का भरपूर सहयोग मिल रहा है। जनप्रतिनिधिगण भी शाला के विकास में भरपूर सहयोग देते रहे हैं।5 जून को प्रत्येक विद्यार्थी और जनप्रतिनिधि भी एक पेड़ मां के नाम रोपित करेंगे। 16 जून दिन सोमवार को शाला में प्रवेश उत्सव धूमधाम से बनाया जायेगा। बच्चों को टाई,बेल्ट, परिचय पत्र, रिबन,हेयर बैंड,क्लिप इत्यादि निःशुल्क वितरित किया जाएगा। विभिन्न क्षेत्र की प्रतिभा का भी इस दिन सम्मान किया जायेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश के बीच भी शाला प्रतिदिन सुबह 10 से 2 बजे तक संचालित हो रहा है।
पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला भिरई में हुआ समर कैंप का सफल आयोजन
