DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

”छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एशोसिएशन ने अनिमेष को दी बधाई”

बालोद। 26वे एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारतीय दल में सम्मिलित 200 मीटर के धावक अनिमेश कुजुर जो छत्तीसगढ़ मूल के खिलाड़ी है उन्होंने विगत दिनों 20.32 सेकंड में दौड़ पूरा कर नेशनल रिकॉर्ड बनाकर एक इतिहास रचा है। जहां उन्हें कांस्य पदक प्राप्त कर भारत के पदकतालिका में अपना नाम सुनिश्चित करवाया है। जिस पर न उनके परिवार बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश को गर्व हो रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स एशोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र आहूजा,संरक्षक जीएस बंबरा, कोषाध्यक्ष जगपाल सिंह , रवि धनकर, सुनील नायर, विनोद नायर, अनिरुद्ध सिंह, सुदर्शन सिंह, रवि राजा, दीपक पटेल, शिव कुमार, दिनेश तांडी, हिमांशु चंद्राकर, आदित्य सिंह, मेजर सिंह, तुलसी साहू व सभी सदस्यों ने अनिमेश के सफलता पर बधाई दी है।

You cannot copy content of this page