DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बेटी की शादी में प्रोत्साहन राशि एवं वार्ड के निवासियों के निधन पर परिजनों को सहयोग राशि का पार्षद गिरिजेश ने किया वितरण

बालोद । बालोद के वार्ड 18 शिकारीपारा के पार्षद गिरिजेश गुप्ता लगातार अपने वादों को निभा रहे हैं। चुनावपूर्व किये गए जनता से वादों को निभाते हुए विगत दिनों वार्ड की बेटी कुमारी संगीता गोस्वामी सुपुत्री रमेश पुरी गोस्वामी को विवाह कार्यक्रम हेतु ₹11000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान किया। वही वार्ड 18 में विगत दिनों स्व लोमश सोनकर के अंत्येष्टि कार्यक्रम हेतू उनकी पत्नी हेमा बाई सोनकर एवं श्रवण विश्वकर्मा के निधन पर परिजनों को भी 5 हजार की राशि का वितरण किया गया। अपने किये वायदों को निभाते हुए वार्ड पार्षद ने बताया कि वार्ड में केंद्र एवं राज्य सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वन हेतू वह स्वयं निगरानी करते हैं। जिनका खपरैल घर है उन्हें आवास योजना का लाभ दिलाने अनेक लोगो का आवेदन पालिका में जमा किया गया है। बहुत से हितग्राहियों को श्रमिक कार्ड नवीनीकरण राशन कार्ड बनवाने जैसे कार्य किया जा रहा। वार्ड की साफ सफाई हेतू भी पालिका कर्मचारियों के सहयोग से किया जा रहा है। राशि वितरण कार्यक्रम में श्रीमती सीमा गुप्ता मनोज चंद्राकर अमित दुबे कुसुम चंद्राकर जागेश्वर ढीमर संदीप सिन्हा जलेश्वर पटेल सन्नी ढीमर आदि लोग उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page