DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शालाओं की युक्तियुक्तकरण पश्चात अंशकालीन सफाई कर्मचारी को भी कार्य पर रखा जाए

बालोद। अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी 2011 से कार्य करते आ रहे हैं। अंशकालीन सफाई कर्मचारी अल्प वेतन में भी महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।जैसे विद्यालय एवं बाउंड्री को साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान में भूमिका निभाते हैं। विद्यालय में पानी डालकर पौधों को हरा-भरा रखते हैं आदि अन्य कार्य किए जाते हैं। संगठन के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा है कि शासन युक्तियुक्तकरण के पश्चात विद्यालय में कार्यरत सफाई कर्मचारी को उसी विद्यालय में काम पर रखा जाए।

You cannot copy content of this page