DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चिरायु पोलेट्री एंड फीड्स के सौजन्य से अरजपुरी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 3 जून मंगलवार को

बालोद के नरसिंह मल्टीस्पेसिलिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा की जाएगी जांच

चिरायु पोलेट्री एंड फीड्स ने इस शिविर का लाभ उठाने क्षेत्रवासियों से की अपील

बालोद (डौंडी लोहारा) – वनांचल ग्राम अरजपुरी के बाजार चौक में 03 जून 2025 दिन मंगलवार को चिरायु पोलेट्री एंड फीड्स द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे बालोद जिला मुख्यालय के नरसिंह मल्टीस्पेसिलिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच की जाएगी। साथ ही क्षेत्र व ग्रामवासी के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए द्वितीय बार ग्राम में यह शिविर का आयोजन चिरायु पोल्ट्री एंड फीड्स द्वारा किया जा रहा है।

संचालकों ने कहा कि हम हर वर्ष ग्रामवासियों के बेहतर स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए ऐसे आयोजन करते रहेंगे। निशुल्क स्वास्थ शिविर में प्रमुख रूप से श्री नरसिंह मल्टीस्पेसिलिटी हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर तारेश रावटे MBBS,MBA(HA) एवं विशेषज्ञों की टीम पहुंचेगी। शिविर में सभी प्रकार के हड्डियों से संबंधित,समस्या,शिशु रोग,मूत्र रोग, ब्लड प्रेशर,शुगर, ईसीजी,नाक कान गला रोग,स्त्री रोग संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टर्स की टीम पहुंचेगी।

You cannot copy content of this page