DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षिक संप्रवाह 2024-25 का हुआ भव्य आयोजन,बालोद जिले से 6 शिक्षक हुए सम्मानित

बालोद। नवाचारी गतिविधियाँ समूह भारत जो देश के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों से जुड़ा एक मात्र एवं सबसे बड़ा स्व-प्रेरित नवाचारी शिक्षक समूह है, इसके छत्तीसगढ़ टीम द्वारा राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह शैक्षिक संप्रवाह 2024-25 का आयोजन 29 मई 2025 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रायपुर सह एस.सी. ई.आर.टी. में आयोजित हुआ। जिसमें पूरे छ्त्तीसगढ़ से 155 शिक्षक/शिक्षिकाओं का सम्मान हुआ। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप मे जे.पी. रथ अपर संचालक एस.सी. ई.आर.टी., डॉ.बी. रघु सहायक संचालक एस.सी. ई.आर.टी., बी. एल. देवांगन डाईट प्राचार्य, डॉ.एस के जैन डाईट रायपुर, के.के साहू डाईट रायपुर, समूह प्रमुख संजीव कुमार सूर्यवंशी सहित छत्तीसगढ़ की एडमिन टीम उपस्थति रहे। इस भव्य कार्यक्रम में बालोद जिला के विकास खंड बालोद से चोवाराम देवांगन,वि. ख. गुरुर से संतोष कुमार डाहरे,वि. ख.डौंडी से अजय सिंह, वि. ख.डौंडी लोहारा से अजय पाठक, वि. ख. गुंडरदेही से जितेंद्र कुमार साहू व प्लास्टिक लिट्रेसी के लिए कन्हैया लाल को उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए प्रमाण पत्र, मेमोंटो, पेन भेंट कर अतिथियो द्वारा सम्मानित किया गया. साथ ही कार्यक्रम मे सतत सहयोग के लिए पवन कुमार कुम्भकार मा. शाला कोहंगाटोला बालोद को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. राष्ट्रीय स्तर पर चयनित अन्य राज्यों के शिक्षकों को डाक पते पर पुरूस्कार सामग्री पोस्ट की जायेगी। इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए समूह प्रमुख संजीव कुमार सूर्यवंशी सहित बालोद जिला टीम से पवन कुमार कुम्भकार,श्रीमती प्रतिभा त्रिपाठी, रिपुसूदन साकार,द्रोण सार्वा,योगेश चन्द्राकर, यशवंत चन्द्राकर व मुनमुन सिन्हा आदि का सतत सहयोग प्राप्त हुआ।
इस समूह से जुड़े सभी टीम मेबर शासकीय विद्यालय मे पदस्थ शिक्षक है जो सरकारी विद्यालय मे गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए आपस मे जुड़कर अतिरिक्त प्रयास कर रहे है. ये 2017 से लगातार प्रयासरत है एवं पिछले 4 वर्षो से लगातार इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे है. इस कार्यक्रम की पूरी योजना, क्रियान्वयन, संचालन एवं समस्त व्यय इन शिक्षको द्वारा ही किया जाता रहा है.

कई चरणों में हुआ अवार्ड के लिए चयन

समूह प्रमुख एवं जिला टीम ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन 2024 में होना था पर स्थानीय चुनाव के चलते इसे आगे बढ़ाया गया था। इसमें कई चरणों के बाद अवार्ड के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सहित अन्य राज्यों के शिक्षकों का चयन हुआ है। सर्वप्रथम इसके लिए वेबसाईट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्राप्त किया गया। पूरे देश से 700 से भी ज्यादा नॉमिनेशन प्राप्त हुए जिसको स्कूटनी एवं शॉर्टलिस्ट कर चयन समिति द्वारा संबंधित शिक्षकों का साक्षात्कार लिया गया एवं सबंधित से उनके कार्यो के प्रमाण में दस्तावेज मांगे गए हैं। दस्तावेजों का उच्च चयन समिति एवं जिला टीम के प्रमाणीकरण के पश्चात चयन सूची जारी किया है। जिसमें ग्राउंड लेवल पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक शामिल हैं. जिनको राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान 2024-25 से सम्मानित किया गया।

You cannot copy content of this page