DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ियाकट्टा में मना विश्व तंबाकू निषेध दिवस

विविध प्रकार के कार्यक्रम का हुआ आयोजन

बच्चों ने चित्रकला निबंध लेखन स्लोगन वाद-विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया

राज्यपाल पुरुस्कृत प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने बच्चों को बच्चों का बचपन बचाना है,हम सबको मिलकर एक तंबाकू मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई

बालोद। डौण्डी लोहारा विकास खण्ड के वनांचल ग्राम मड़ियाकट्टा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में विश्व तम्बाकू दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजन कर बच्चों ने चित्रकला निबंध लेखन स्लोगन वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया।इस अवसर पर राज्यपाल पुरुस्कृत प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने बच्चों का बचपन बचाना है, हम सबको मिलकर एक तंबाकू मुक्त समाज बनाने की शपथ दिलाई। इस अवसर राज्यपाल पुरुस्कृत प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस का इतिहास, महत्व, उद्देश्य पर प्रकाश डाला।

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस का उद्देश्य

उन्होंने कहा है कि इस दिवस का उद्देश्य तंबाकू सेवन के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले खतरनाक प्रभावों की जानकारी देना है। लोगों कों धूम्रपान और तंबाकू चबाने की आदत छोड़ने के लिए प्रेरित करना है। तंबाकू उत्पादन और उसके कचरे से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान को उजागर करना है। सरकारों से कठोर तंबाकू नियंत्रण नीतियों को लागू करने की अपील करना है।युवाओं को जागरूक करना और उन्हें तंबाकू की लत से बचाना।

तंबाकू के दुष्प्रभाव और स्वास्थ्य संबंधी खतरे

हर साल तंबाकू से 80 लाख से अधिक लोगों की मौत होती है।
यह कैंसर ह्रदय रोंग स्टोक फेफड़ो की बिमारियों और प्रजनन सबधीं समस्याए पैदा करती है।

मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

तंबाकू में मौजूद निकोटीन बहुत तेजी से से लत लगाता है।
यह तनाव, चिंता और डिप्रेशन को बढ़ाता है। तंबाकू छोड़ने से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों में सुधार होता है।

पर्यावरण पर प्रभाव

तंबाकू की खेती से वनों की कटाई और मिट्टी की गुणवत्ता में गिरावट होती है। सिगरेट के टुकड़े बट दुनिया मे सबसे अधिक फेंका जाने वाला कचरा है। तंबाकू में 7000 से अधिक हानिकारक रसायन होते है जो जल,थल,और वायु को प्रदूषित करते है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस न केवल जागरूकता फैलाने का दिन है। राज्यपाल पुरुस्कृत प्रधान पाठक दयालूराम पिकेश्वर ने बच्चों को कहा कि हम सब की जिम्मेदारी है कि हम तंबाकू मुक्त समाज की ओर कदम बढ़ाए, एक ऐसा भविष्य जहां जीवन को तंबाकू की लत से मुक्त किया जा सके।

You cannot copy content of this page