श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान तहसील डौंडी इकाई का हुआ गठन, मंजू लाल धनकर अध्यक्ष तथा राजेश कश्यप महासचिव मनोनित किए



बालोद। गायत्री शक्ति पीठ दल्ली राजहरा में श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश देशमुख एवम प्रदेश कार्यकारिणी बीआर बेलसर की उपस्थिति में श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान तहसील इकाई डोंडी का गठन किया गया। श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान के गठन प्रक्रिया , कार्यों और उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए श्री देशमुख ने कहा कि रामचरित मानस सदा संदर्भ वान और सार्वभौमिक ग्रंथ हैं जिसमे मानव जीवन के सारे मूल्य समाहित है। सनातन धर्म और व्याहारिक जीवन में अखंड राष्ट्र की स्थापना कैसे हो रामचरित के अनुशीलन से हमे प्राप्त होता है।श्री देशमुख ने नियमावली को विस्तार से बताया।शिक्षाविद बी आर बेलसर ने लोक जीवन में मानस की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।पश्चात बैठक उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा पदाधिकारियों द्वारा सर्व सम्मति से मंजू लाल धनकर अध्यक्ष तथा राजेश कश्यप को महासचिव मनोनित किए गए। उपाध्यक्ष रिखीराम मोटघरे, कोषाध्यक्ष आर के प्रजापति ,सचिव माधोराम सर्पा, सह सचिव कोमरे, संयोजक जीवनलाल धनकर, समन्वयक नंदकिशोर पिस्दा ,सुरेश कोठारी, सहसंयोजक प्रद्यूमन हिरवानी, मीडिया प्रभारी भूषण कुंजे, गजेंद्र रावटे, सलाहकार भूषण देवांगन, राजकुमार भास्कर ,संरक्षक घनाराम ठाकुर, जगन्नाथ सिवना, जगदीश यादव, कार्यकारिणी सदस्य हुमन कौशिक, संजय भारद्वाज, अवध राम कुंभकार, गुलाब भारद्वाज, संजय खरे ,मुरारी लाल ,विदेशी राम मसियारे ,दीप धनकर , टीकम साहू, संध्या कुलदीप ,संतोष कोरटिया ,महेश्वर साहू, संतोष कोरटिया ,नोहर सिंह कौशिक ,महेश्वर, सुभाष सोनवानी ,राहुल देवदास, विष्णु नायक ,हलाल खोर साहू को मनोनीत किए गए।

You cannot copy content of this page