DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यादव समाज को जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व के लिए दिया गया ज्ञापन

बालोद । बालोद जिला संगठन ठेठवार यादव समाज के द्वारा कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन का विषय समाज की उपेक्षा से संबंधित है। जिसमें बताया गया है कि छत्तीसगढ़ में यादवों की जनसंख्या अन्य पिछड़े वर्ग में दूसरे नंबर पर होने बावजूद राज्य के विभिन्न आयोग, मंडल और निगम में यादव समाज के किसी भी व्यक्ति को कोई सम्मानजनक पद से सम्मानित नहीं किया जाता है,और राज्य में जिनकी जनसंख्या कम है उन्हें इन विभिन्न आयोग में पद दिया जाता है। यह समाज को उपेक्षित करने वाली बात है। जिसके विरोध में पूरे छत्तीसगढ़ राज्य के यादवों के द्वारा शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अपने-अपने जिले के कलेक्टर को सौपा गया। इसी क्रम में कलेक्टर बालोद को जिला संगठन ठेठवार यादव समाज बालोद के पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर जिला संगठन के अध्यक्ष उत्तम यादव, महासचिव बलदेव यादव , कार्यालय सचिव रामस्वरूप यादव, अंकेक्षक पवन यादव, प्रवक्ता नंदकिशोर यादव सलाहकार लखन लाल यादव लोहारा राज अध्यक्ष केशव यादव गुंडरदेही राज घनश्याम यादव , बालोद राज अध्यक्ष ताम्रध्वज यादव, उपाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, महासचिव एलेंद्र यादव कोषाध्यक्ष हेमंत यादव, सहित अन्य लोग उपस्थित रहें। यादव समाज को जनसंख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व के लिए यह ज्ञापन सौंपा गया है।

You cannot copy content of this page