बालोद। राष्ट्रीय स्वाभिमान मंच बालोद द्वारा पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती के उपलक्ष्य में जन मानस जगरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में रानी अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी पर आधारित विचार गोष्ठी का आयोजन 31 मई शनिवार को दोपहर 3.30 बजे, कला केन्द्र ,जय स्तंभ चौक के पास,बालोद में रखा गया है।जो विशिष्ट जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिको एवं क्षेत्रीय नेतागणों की उपस्थिति में सम्पन्न होगा। इस कार्यक्रम में समस्त जन सादर आमंत्रित है। उक्त जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत जैन ने दी।
पुण्यश्लोक राजमाता अहिल्या बाई होलकर की जयंती पर बालोद में होगा “विचार-गोष्ठी का आयोजन
