DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नपाध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने नारी शक्ति का किया सम्मान

बालोद। शुक्रवार को लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर जी की 300 वीं जन्म जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी ने नगर पालिका में अपने अध्यक्ष कक्ष मे सभी मातृशक्ति का गुलाल लगाकर सम्म्मान किया इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप मे पेंशनर समाज से डॉ. आरएम चौवड़ा ने अपने व्यख्यान में कहा की भारत की विरासत, परंपराओं और शक्ति को समृद्ध करने में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी का महत्त्वपूर्ण योगदान है। प्रमुख तीर्थ मंदिरों के साथ देश में फैली सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर उन्होंने सनातन संस्कृति की धारा अविरल रखने का भागीरथ कार्य किया। उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण धर्म और प्रजा के उत्थान में लगाया। श्रीमती प्रतिभा चौधरी ने अपने उद्बोधन मे कहा लोकहितकारी शासक के रूप में अहिल्याबाई होल्कर जी के महिला सशक्तीकरण एवं जनकल्याण के कार्य युगों-युगों तक प्रशासकों के लिए एक उत्तम उदाहरण रहेंगे। ऐसी महान विभूति की जन्म जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। इस कार्यक्रम मे मुख्यरूप तिवारी मैडम, सातो बाई, भूपेश्वरी ठाकुर, यादव मैडम, झामिन ढीमर, छबि सार्वा, प्रीतीबाला साहू, पुष्पा साहू पार्षदगण में किरण साहू, कुंती साहू, आशा पटेल, गोमती रात्रे, श्यामा यादव , राजू पटेल सभापति लो.नि.वि. न.पा.प., प्रीतम शेखर यादव, गोकूल ठाकुर,संतोष पाठक भा.ज.पा.कार्यकर्ता, वैभव राखेचा उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page