DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर मे सम्मलित हुई नपाध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

बालोद। शुक्रवार को गायत्री शक्तिपीठ बालोद द्वारा गायत्री मंदिर शिकारीपारा बालोद के प्रांगण में व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी भी सम्मलित हुई । उन्होंने शिविर को सम्बोधित करते हुए कहा ऐसे शिविर होते हैं जो युवाओं को उनके व्यक्तित्व को बेहतर बनाने, शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने, और उनके जीवन को बेहतर ढंग से जीने के लिए प्रोत्साहित करते हैं. इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य युवाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, संचार कौशल और सकारात्मक सोच का विकसित करना होता है। उन्होंने इस शिविर में भाग लिए युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस कार्यक्रम उनके साथ पार्षद कांति साहू, पार्षद आशा पटेल, वैभव राखेचा एवं भाजपा के अन्य कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे ।

You cannot copy content of this page