DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जगन्नाथपुर के नए तालाब में मौत का सिलसिला जारी, अब 5 साल के मासूम की गई जान, गांव में मातम

बालोद। बालोद जिला के बालोद थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम जगन्नाथपुर में बाजार के पास स्थित नया तालाब (नवा तरिया) में मौत का सिलसिला लगातार जारी है। विगत लगभग 20 सालों के अंतराल में इस तालाब में डूबने से अब तक 7 से 8 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें अधिकतर डूबने वालों की संख्या बच्चों की है। ऐसी एक घटना मंगलवार की शाम को करीब 4:00 बजे और हो गई। जहां हीरालाल साहू के 5 वर्षीय पुत्र भीमेश साहू की भी इस तालाब में डूबने से मौत हो गई। तालाब से करीब 100 मीटर दूर पर हीरालाल का मकान है। जहां से उनका बच्चा खेलते खेलते तालाब की ओर आया था। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो हीरालाल के पिता भुवन साहू अपने पोते को तलाशते हुए तालाब की ओर गए। उन्हें पचरी यानि घाट से कुछ दूर कुछ बाल उफले हुए दिखाई दिया। तो वे स्वयं जाकर बाल खींचे तो उनका पोता बाहर आया। आशंका थी कि उस समय तक ही बच्चे की सांस थम गई थी। जान बचाने की मशक्कत में तत्काल कार से बच्चे को जिला अस्पताल बालोद लाया गया जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की। पीएम के बाद बुधवार को बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि जगन्नाथपुर का यह नया तालाब कई लोगों की जान ले चुका है। खासकर बच्चे इसमें फिसल कर डूब कर अपनी जान गंवाए हैं तो कुछ बड़े भी मछली पकड़ने के दौरान काल के गाल में समा चुके हैं।

You cannot copy content of this page