DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बहुमत के आधार पर हुआ बजट पास, 2 लाख 54 हजार लाभ का बजट किया गया पेश, ताँदुला फ्रंट रिवर निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्य पर देंगे ध्यान

बालोद । नवगठित नगर पालिका परिषद का प्रथम बजट बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने पेश किया ।जिसमे 2 लाख 54 हजार लाभ का बजट पेश किया गया। बजट के विषय मे जानकारी देते हुए पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने बताया कि यह बजट शहर के विकास कार्यो और मूलभूत सुविधा विस्तार के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। इस बजट में कोई भी अतिरिक्त कर का बोझ नगर वासियों पर नही डाला गया है।

बजट में हमने शहर विकास के लिए वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न सुविधा प्रस्तावित की है। जिसमे तांदुला रिवर फ्रंट का निर्माण, शहर के प्रमुख चौक चौराहों का सौन्दरीकरण, तालाबों की सफाई एवं सौन्दरीकरण, बुधवारी बाजार का व्यवस्थापन, महिलाओ के लिए पृथक व्यायाम शाला का निर्माण, शहर में आकांक्षीय शौचालय की स्थापना, पेयजल सुविधा पूर्ण करने, खेल एवं योग को प्रोत्साहन ,विद्युत पोल विस्तारीकरण एवं बेहतर प्रकाश व्यवस्था, अटल परिसर का निर्माण, महतारी सदन का संरक्षण, शहर प्रवेश द्वार का निर्माण, शहरी गौधाम योजना, युवा प्रोत्साहन जैसे योजनाओं पर हमारी परिषद कार्य करेगी।

हमने अपने प्रथम बजट में कोई भी अतिरिक्त कर नही बढ़ाया है। यह बजट आने वाले समय में शहर को सुंदर और विकसित बनाने की दिशा में हम आगे बढ़े हैं। नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने कहा कि यह बजट आम लोगो का बजट है। बजट से जन जन तक जाने और शहर को एक नई पहचान दिलाने में हम आगे बढ़ रहे हैं । राज्य सरकार से शहर विकास के लिए राशि में कमी नही आएगी। हम नए नीत सोपान तय कर शहर को आगे ले जाएंगे।

You cannot copy content of this page