ब्रेकिंग न्यूज़: बलि की नहीं हुई पुष्टि, पुलिस ने पांच आरोपियों को भेजा जेल, वर्चस्व की लड़ाई में एक बैगा ने की दूसरे बैगा की चाकू मारकर हत्या, अन्य आरोपियों ने दिया साथ



पुलिस की तत्परता से घटना में शामिल पांचो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, झाडू-फूक अंधविश्वास बना हत्या का कारण

बालोद। गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के हल्दी चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम सिर्राभांठा में स्थानीय पुनीत ठाकुर की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। हालांकि घटना में बलि दिए जाने जैसी घटना की कोई पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी अंधविश्वास और झाड़ फूंक को हत्या का कारण माना जा रहा है। जिसमें दो बैगाओं के बीच आपस में वर्चस्व की लड़ाई से इस घटना की शुरुआत हुई। फिर बाहर से आए एक बैगा अजीत मंडावी निवासी सुरडोंगर ने अन्य आरोपियों की मदद से स्थानीय बैगा पुनीत राम ठाकुर की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक 26 मई को प्रार्थी बेलू राम ठाकुर पिता स्व. राम दयाल ठाकुर, उम्र 51 वर्ष निवासी सिर्राभांठा, चौकी हल्दी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि ग्राम सिर्राभांठा के बैगा पुनीत राम ठाकुर को तिहारू राम निषाद ने अपने घर में पूजा पाठ के लिये ले गये थे तथा दुसरे गांव से 2 से 3 व्यक्ति को भी लाये थे। जो उसके घर पूजा पाठ करने के लिये आये हुए बैगा एंव 02-03 लोगो के द्वारा चाकू से मारकर पुनीत राम ठाकुर की हत्या कर दिये है। रिपोर्ट पर धारा 103(1), 3(5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग दुर्ग रेंज, दुर्ग, के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन पर एवं एसडीओपी गुण्डरदेही राजेश बागडे के पर्यवेक्षण पर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पृथक से टीम गठित कर थाना गुण्डरदेही, चौकी हल्दी, सायबर सेल बालोद के अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी तिहारू राम, कमलेश निषाद, चतुर निषाद, अजीत मंडावी, धनेश्वरी निषाद से पुछताछ करने पर बताये कि दिनांक 26 मई को तिहारू राम निषाद के घर में बंधन पूजा पाठ के दौरान गांव के बैगा पुनीत राम ठाकुर को बुलाये थे। जहां पुनीत राम ठाकुर एवं बैगा अजीत मंडावी निवासी ग्राम सुरडोंगर के मध्य एक दुसरे ने अपने आप को बड़ा बैगा होना कहकर लड़ाई झगड़ा, गाली गालौज एवं धक्का मुक्की शुरू कर दी। उसी दौरान आरोपी तिहारू राम निषाद, चतुर निषाद व कमलेश निषाद ने पुनीत राम ठाकुर के हाथ पैर को पकड़कर रखे थे, एवं आरोपी अजीत मंडावी ने अपने साथ पूजा के लिये लाये एक लोहे की धारदार चाकू से पुनीत राम ठाकुर के गले में बांये तरफ प्राण घातक हमला कर हत्या कर दी। जिसके बाद खून लगे चाकू को साक्ष्य छुपाने की नियत से तिहारू राम की पत्नि धनेश्वरी निषाद ने पानी से धोकर अजीत मंडावी को वापस दी। आरोपीगण तिहारू राम निषाद , कमलेश निषाद , चतुर निषाद ने पुनीत राम के हाथ पैर को पकड़कर हत्या करने में सहयोग किए। घटना के समय खून लगे कपड़ो और घटना स्थल से पूजा में उपयोग किये समाग्रियो और घटना में हत्या के लिये प्रयुक्त किये गये लोहे के चाकू को विधिवत् जप्त किया गया। तत्पश्चात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया। घटना के बाद पुलिस की तत्परता से आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने में सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार साहू, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश धुवे, योगेश्वर चंदनिया, आरक्षक राकेश कुमार साहू, ओमप्रकाश साहू, खेमलाल मधुकर, थाना गुण्डरदेही से थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनीष शेण्डे, प्रधान आरक्षक योगेश सिन्हा,आरक्षक यशवंत देशमुख, सायबर सेल बालोद से उपनिरीक्षक जोगेन्द्र साहू, आरक्षक संदीप यादव, विपिन गुप्ता, भोप साहू की सराहनीय भूमिका रही।

ये हैं आरोपीगण

  1. तिहारू राम निषाद पिता अमरू राम निषाद उम्र 35 वर्ष निवासी सिर्राभांठा चौकी हल्दी, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद (छ०ग०)
  2. कमलेश निषाद पिता राजेन्द्र निषाद, उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम कमरौद, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद (छ०ग०)
  3. अजीत मंडावी पिता नाहल सिंह मंडावी, उम्र 37 वर्ष निवासी थाना ग्राम सुरडोंगर डौण्डी, जिला बालोद (छ०ग०)
  4. चतुर निषाद पिता गुहाराम निषाद, उम्र 55 वर्ष निवासी काड़े थाना डौण्डी, जिला बालोद (छ०ग०)
  5. धनेश्वरी निषाद पति तिहारू राम निषाद, उम्र 32 वर्ष निवासी सिर्राभांठा चौकी हल्दी, थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद (छ०ग०)।

यह सामग्री हुए जब्त

एक लोहे की चाकू, एक लोहे की बरछी (भाला), एक सांकल, खून लगे कपड़े, पूजा का सामान नीबू बंदन, आम, नारियल, शराब की खाली शीशी आदि।

घटना की पूरी वीडियो और कुछ खुलासे देखिए नीचे वीडियो में….

You cannot copy content of this page