DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर से की सौजन्य मुलाकात.. नगरीय निकाय एवं पंचायत निर्वाचन मानदेय भुगतान के लिए की चर्चा व सौंपा मांग पत्र

बालोद। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन बालोद के पदाधिकारियों ने जिला संयुक्त कार्यालय में जिले में नवपदस्थ कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से सौजन्य मुलाकात की व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया तथा वर्तमान में शिक्षा विभाग में चल रही शालाओं एवं शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के विषय, जिले में शैक्षिक विषय पर चर्चा के साथ फरवरी 2025 में जिले में संपन्न नगरीय निकाय एवं पंचायत आम निर्वाचन में मतदान दलों में ड्यूटी किए कर्मचारियों के लगभग 3 माह उपरांत भी एक दो विकास खंड के अतिरिक्त अधिकांश विकास खंड में कर्मचारियों के मानदेय भुगतान नही होने पर भुगतान के लिए चर्चा कर ज्ञापन सौंपा व शीघ्र भुगतान की मांग की।अधिकारी ने शीघ्र भुगतान की कार्यवाही का आश्वासन दिया।
कलेक्टर से सौजन्य मुलाकात व चर्चा में टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष दिलीप साहू, जिला संयोजक रामकिशोर खरांशु, जिला सचिव नरेंद्र साहू, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुम्भकार, जिला संगठन मंत्री रिखी ध्रुव,महामंत्री रवींद्र नाथ योगी,लेखराम साहू, रामसिंह ठाकुर, धीरज कस्तुरे, आई टी सेल प्रभारी हरीश साहू, शिवेंद्र बहादुर साहू, ब्लॉक अध्यक्ष गुरूर सूरज गोपाल गंगबेर, जिला सलाहकार संतोष देवांगन आदि शामिल थे।

You cannot copy content of this page