DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पूर्व जनपद सदस्य संजय बैंस के प्रयास से कबीर आश्रम को मिला नया जीवन, वर्षों से थी मांग, दो महीने में हाइटेंशन तार हटवाया

बालोद। ग्राम पंचायत बिटाल के सामुदायिक कबीर भवन के ऊपर और बहुत नजदीक से हाईटेंशन बिजली का तार गया हुआ था। विगत 30 वर्षों से कबीर पंथ के लोग और ग्रामीणजन विधायक, सांसद और प्रशासनिक अधिकारियों से तार हटाने की मांग करते थक चुके थे। तार हटाने के लिए हजारों रुपए की मांग पत्र विभाग द्वारा सौंपा दिया जाता था। कबीर आश्रम के सदस्य लोग असहाय हो गये हो गये थे। क्योंकि कबीर आश्रम दान और कुछ अनुयायियों के सहयोग से संचालित होता है। कहां से इतना पैसा आएगा, जिससे विभाग की मांग पूरी की जा सके। ग्राम पंचायत बिटाल के कबीर आश्रम में विभिन्न सामाजिक एवं निजी कार्य जैसे शादी विवाह , सुख और दुख के कार्यों में काम आता है। लेकिन हाई टेंशन तार बहुत नीचे होने से वहा पर टेंट नहीं लग पाता था। सामाजिक आयोजन में लोगों को दुर्घटना की भी आशंका रहती थी।इस कबीर भवन पर हाइटेंशन तार ग्रहण की तरह था ।इनकी फरियाद सुनने वाला भी कोई नहीं था। फिर कबीर आश्रम के लोगों ने क्षेत्र के पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस से मुलाकात की। जो लोगों की मदद के अलावा क्षेत्र की समस्या का निराकरण करने के लिए सदैव तत्पर रहते है। संजय बैस ने कबीर पंथियों की सारी बात ध्यान से सुनकर उन लोगों को आश्वासन दिया और विभागीय अधिकारियों से मिलकर हाइटेंशन तार हटाने की मुहिम प्रारंभ किए। हाइटेंशन तार जो वर्षों से नहीं हट पा रहा था महज मात्र दो महीने में ही संजय बैंस के सार्थक प्रयास से हाइटेंशन तार हटाने के लिए विद्युत विभाग के सहयोग से हटाया गया। जिससे ग्रामीण जन और कबीर पंथी बहुत हर्षित हुए और ग्राम पंचायत बिटाल सरपंच, पंच, ग्राम पटेल और कबीर पंथियों द्वारा कबीर आश्रम में हाइटेंशन तार के हटने से हर्षित होकर लोकप्रिय जनप्रतिनिधि संजय बैस का अभिनंदन समारोह आयोजित कर शाल और श्रीफल से कबीर पंथियों के द्वारा सम्मान समारोह रखा गया। इस आयोजन में जनपद सदस्य झमित बाई, सरपंच पवन बाई चुरेंद्र, पूर्व जनपद सदस्य ललिता पोरते, राम जानकी के अध्यक्ष गौरी शंकर साहू, युवा नेता पुष्पजीत बैस, गोविंद सिन्हा आदि उपस्थित रहे। अतिथियों के द्वारा कबीर साहेब की पूजा अर्चना एवं आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ग्रामीण अध्यक्ष टीएस गौर ने कहा की हमारे आराध्य कबीर साहेब के भवन में वर्षों से हाईटेंशन तार की समस्या थी। जिसके लिए हम लोगों ने कई बार विभाग के चक्कर लगाए ।नेताओं और विधायकों को भी आवेदन दिये लेकिन हमारे समस्या का निराकरण नहीं हो पाया था। हम लोग मायूस थे। कई कार्यक्रम हम लोग यहां पर करवाते थे कुछ दिन पहले हम लोगों ने समस्या को लेकर संजय भैया से मिले। उन्होंने हम लोगों को आश्वासन दिया था। आज उन्होंने जो कहा वह कर दिखाया। हम लोग पूरे समाज और गांव की ओर से संजय भैया के बहुत आभार व्यक्त करते हैं। उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद देते हैं। उन्होंने हमारी बरसों पुराने समस्या का मात्र कुछ दिनों में निराकरण कर दिया। अपने उद्बोधन में संजय बैस ( पूर्व जनपद सदस्य ) ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के कारण मेरा कर्तव्य है कि जनता के समस्याओं का निराकरण करूं। ग्राम वासियों ने अपनी समस्या मेरे पास लाकर रखे थे l उन्होंने बताया कि हम लोगों ने हाइटेंशन तार को हटाने के लिए कई बार प्रयास किए ,लेकिन हमारे समस्या का निराकरण नहीं हो पाया था। उन्होंने मेरे पास आये। मैने इसकी बात विद्युत विभाग में रखा। उन्होंने मदद के लिए तैयार हुए और आप लोगों की मांग पुरी हुई। मेरा मनाना है की कोई भी समस्या बड़ी नहीं होती बस मन से सहयोग करने की भावना होनी चाहिए। मैं अपने आप को धन्यवाद का पात्र मानता हूं कि मुझे इसी बहाने आप लोगों का सेवा करने का अवसर तो मिला। कबीर दास साहेब लोगों को जाग्रत करने का काम करते थे। जात -पात , भेद-भाव आडंबर सब को छोड़कर वस्तविकता में जीवन जीने के लिए प्रेरित करते थे l लोगों के बीच प्रेम सद्भावना बढ़ाना चाहते थे l एक दोहा है उनका जो आज भी मेरे मन मे बसा है वह है:जातपात को छोड़ दे,सब लोग राम के दास।हो एक जनु सब की होय,मिली बने सब मास।। जाति पाती वीभिन्न समुदाय को छोड़कर सब लोग राम के दास हैं। सभी का अराध्य ईश्वर एक ही है। जब सभी लोग एक बन जाएंगे तो सब का कल्याण होगा। आपके ग्राम बिटाल का विकास होगा। हमारा देश का भी विकास होगा। बस आप लोगों से मैं इतना आशा रखता हूं जब भी कोई समस्या हो आप मेरे पास आइये। मैं समाधान करने का पूरा प्रयास करूंगा । मैं आपके सेवा में हमेशा तत्पर रहूंगा। इस अवसर पर कबीर समिति के अध्यक्ष परमेश्वर करबगिया, उपाध्यक्ष भुवन दास मानिकपुरी, सचिव ओमप्रकाश साहू, सहसचिव शीतल साहू, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष टीएस गौर, ग्राम पटेल हरकू राम साहू, ग्रामीण प्रमुख पूरण साहू, हनुमान साहू, घनश्याम साहू, भीखम कोठारी, डाक्टर अश्वनी साहू, देवल मार्गिया, परदेशी कोठारी, सतवंतिन गोटा, गोदावरी साहू, पंकज साहू, लोमन साहू, घसनीन साहू, नरहर दास मानिकपुरी के साथ गांव के गणमान्य जन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page