DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महिला से छेड़छाड़ का आरोपी 10 महीने से था फरार, राजहरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

बालोद। एक महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी सुधीर राजपूत उम्र 24 वर्ष निवासी राजहरा वार्ड 21 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है । उन्होंने एक महिला के साथ छेड़खानी की थी। पूर्व में भी आरोपी ने उसी महिला से छेड़खानी की थी। जिसके बाद वह जेल गया हुआ था और हाई कोर्ट से जमानत पर छूटा था। जिसके बाद वह महिला पर दबाव बनाया था कि केस वापस ले लो। महिला राजी नहीं हुई तो उसने दोबारा उसके घर में घुसकर छेड़खानी की। जिसके बाद अक्टूबर 2024 से वह फरार था। लगभग 7 महीने से फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया। लगातार उसके ठिकानों पर पतासाजी की जाती रही। बस्तर सहित अन्य जिलों में आरोपी छुप कर रहने लगा। इस बीच उसके सही ठिकाने का पता चला और पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर दोबारा जेल भेजा।

You cannot copy content of this page