DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

युक्तियुक्तकरण के नाम पर स्कूल बंद किये जा रहे है और शराब दुकान खुलते जा रहे: कुंवर निषाद

बालोद। ब्लाक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा के अध्यक्ष संतु राम पटेल के नेतृत्व में विधायक कार्यालय अर्जुंदा में ब्लाक कांग्रेस कमेटी का विस्तारित बैठक हुई। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी का गुंडरदेही विधायक कुंवरसिंह निषाद एवं पीसीसी उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर सहित सहित उपस्थित समस्त कांग्रेसजनों ने आत्मीय स्वागत सम्मान किया। बैठक में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्यों एवं पार्षदगणों का भी स्वागत सम्मान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के अपने दृढ़ संकल्प में सभी का सहयोग मांगा। आगामी 26 मई को जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर सभा को सफल बनाने अपील किया। पीसीसी उपाध्यक्ष बीरेश ठाकुर ने लोकसभा चुनाव में भरपूर समर्थन के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। गुंडरदेही के विधायक कुंवरसिंह निषाद ने बैठक को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।मोदी की गारंटी और विष्णु का सुशासन का पोल खोलते हुए बोले कि युक्तियुक्तकरण के नाम पर स्कूल बंद किये जा रहे है और शराब दुकान खुलते जा रहे हैं। साथ ही संविधान बचाओ रैली को अति महत्वपूर्ण बताते हुए जिला और विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। बैठक का संचालन अनुभव शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा एवं आभार प्रदर्शन संतु राम पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से मीना उमाशंकर साहू सदस्य जिला पंचायत बालोद, गुलशन चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत बालोद ,अनुभव शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, श्रीमती ललिता भूआर्य सदस्य जनपद पंचायत, जैताराम ठाकुर सदस्य जनपद पंचायत, कोजम दास टंडन पार्षद, श्रीमती हेमलता ठेठवार पार्षद, नुरेंद्र ठाकुर पार्षद, राजू लाल देवांगन पार्षद, अजय सिंह ठाकुर पार्षद, वंदना पारख पार्षद, हेमलता देवांगन पार्षद, उषा साहू, रेवाराम सिन्हा, कुलेश्वर प्रसाद देशमुख, हरीश चंद्राकर, हरिशंकर साहू ,क्रांति भूषण साहू, अशोक देवांगन, द्वारिका प्रसाद, सागर साहू, योगेश साहू, उमाशंकर साहू, ललित जोशी, राजेश साहू, मनोज कुमार यादव, विजय कुमार साहू ,अंगिरा प्रसाद सिन्हा, दीपेंद्र सेन, कमलेश सिन्हा, नोखेलाल यादव, मनोज कुमार निषाद, ओमकार ठाकुर, थान सिंह ठाकुर, विनोद कुमार साहू, कृष्ण यादव, दसरू राम देशमुख, जितेंद्र चंद्राकर, भोलाराम देवांगन, उत्तम कुमार निषाद, राम सिंह धनकर डोमन सिंह मरकाम, नरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page