DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राजीव गांधी एक ऐसी शख़्सियत थे, जिन्होंने ज़मीन पर ही नहीं, बल्कि दिलों पर भी हुकूमत की

बालोद। विधायक कार्यालय अर्जुंदा में विधायक कुंवर सिंह निषाद की उपस्थिति एवं श्री संतु राम पटेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्जुंदा के नेतृत्व में पूर्व प्रधामनंत्री, भारत रत्न स्व राजीव गांधीजी का 34 वां पुण्यतिथि को आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाया गया। विधायक ने कहा देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपनी दूरदर्शी नीतियों से दूरसंचार क्रांति की शुरुआत कर भारत को कंप्यूटर युग से परिचित कराया. राजीव गांधी के आधुनिक विचारों की छाप उनके सुधारवादी कार्यों में देखी जा सकती है. आधुनिक सोच और अद्भुत निर्णय क्षमता वाले भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी की पुण्य तिथि पर सादर नमन। विधायक श्री निषाद ने कहा कि कुछ लोग ज़मीन पर राज करते हैं और कु्छ लोग दिलों पर। मरहूम राजीव गांधी एक ऐसी शख़्सियत थे, जिन्होंने ज़मीन पर ही नहीं, बल्कि दिलों पर भी हुकूमत की। वे भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में आज भी ज़िंदा हैं। राजीव गांधी ने उन्नीसवीं सदी में इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखा था।स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे। वे बार-बार कहते थे कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ ही उनका अन्य बड़ा मक़सद इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण है। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की, जिनमें संचार क्रांति और कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि शामिल हैं। इस अवसर पर श्रीमती मीना उमाशंकर साहू सदस्य जिला पंचायत बालोद, गुलशन चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत बालोद, श्रीमती ललिता भूआर्य जनपद सदस्य, जैताराम ठाकुर जी जनपद सदस्य, अनुभव शर्मा उपाध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, श्रीमती वंदना पारख पार्षद, कोजम दास टंडन जी पार्षद, अजय ठाकुर पार्षद, नुरेंद्र ठाकुर पार्षद, राजू देवांगन पार्षद, रेवाराम सिन्हा , हरीश चंद्राकर , डालम पारख , दिग्विजय ठेठवार , जितेंद्र निषाद , मंगल साहू , हरिशंकर साहू , उमाशंकर साहू, सागर साहू , राजू पारख , दिलीप देशलहरा , सरजू यादव , दीपेंद्र सेन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page