57000 शिक्षक भर्ती की मांग और राज्य शासन द्वारा सेटअप परिवर्तन के विरोध में युवाओं ने निकाली रैली, दिया ज्ञापन



बालोद। 57000 शिक्षक भर्ती के मांग तथा राज्य शासन द्वारा सन् 2008 सेटअप में परिवर्तन के विरोध में बी.एड.; डी.एड. प्रशिक्षित युवाओं ने झलमला से संयुक्त कार्यालय कलेक्ट्रेट बालोद तक रैली के निकालकर जिलाधीश बालोद के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें विश्वास साहू, डामेंद्र देवांगन, टिकेश्वर साहू, यशपाल निषाद, तारेंद्र साहू, जागेश्वर साहू, पूजा साहू, नवीन, राजेश साहू, दीप्ति ठाकुर, दीपिका साहू, चयनेश्वरी ठाकुर, सत्यभामा नेताम, मधु यादव, कीर्ति साहू, युवराज नेताम, गंगा साहू , तथा सैकड़ों डीएड बीएड प्रशिक्षित अभ्यर्थी सम्मिलित रहे।

क्या है पीएम मोदी से मांगे

  1. मोदी की गारंटी के नाम पर 57000 शिक्षक भर्ती की घोषणा 2 वर्ष में पूर्ण किए जाने की वादा किया गया, जिसे पूर्ण किया जाना चाहिए।
  2. जिसको देखते हुए छत्तीसगढ़ के युवाओं ने आपके भाजपा के ऊपर विश्वास जताया, विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई और लोकसभा चुनाव में 11 सीटों में से 10 सीटों में आपकी जीत दर्ज कराई।
  3. लेकिन अभी तक 57,000 शिक्षक भर्ती में से एक भी पदों पर भर्ती नहीं किया गया जिसे पूर्ण किया जाना चाहिए।
  4. विधानसभा में शीतकालीन सत्र 2024 के दौरान विधायक ओमकार साहू, दिलीप लहरिया, श्रीमती शेषराज हरवंश व श्री रिकेश सेन सहित कई विधायकों ने प्रमुखता से शिक्षक भर्ती व छत्तीसगढ़ के शिक्षा व्यवस्था को लेकर सदन में आवाज उठाया गया ततपश्चात
  5. इसी क्रम में बजट सत्र 2025-26 के दौरान विधायक धरमलाल कौशिक के द्वारा व विधायक अटल श्रीवास्तव के द्वारा विधानसभा पटल पर यह प्रश्न किया गया कि छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के कितने पद रिक्त है और कब तक पूर्ण किया जाएगा तब मुख्यमंत्री (शिक्षा मंत्री) छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विधानसभा पटल में जवाब दिया गया की 56,601 पद रिक्त है (जबकि यह आंकड़ा पूर्ववर्ती सरकार द्वारा दिए जानकारी अनुसार 78,000 पदरिक्ति का था) जिसे भरे जाने की समय सीमा बताया जाना संभव नही है बताया गया, जिसे बताया।
  6. आज प्रदेश सरकार के द्वारा अनैतिक, अव्यवहारिक, अवैधानिक रूप से युक्तियुक्तकरण व स्कूल सेटप 2008 में परिवर्तन कर रही है जिससे लाखो बच्चों व सरकारी शिक्षक बनने की उम्मीद रखने वाले लोगों का भविष्य इस फैसले के कारण दांव पर लगा है
  7. छत्तीसगढ़ के गरीब, वंचित, आदिवासी बच्चों व युवाओं के भविष्य के हित को ध्यान में रखते हुए 57,000 शिक्षक भर्ती मोदी की गारंटी को जल्द से जल्द पूर्ण किये जाने का गुजारिश आपके माध्यम से करते है।

You cannot copy content of this page