DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विभिन्न मुद्दों को लेकर जिला पंचायत सदस्य गुलशन चंद्राकर में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, अवैध रेत खनन का भी मुद्दा उठाया

बालोद। जिला पंचायत सदस्य गुलशन चंद्राकर ने गुण्डरदेही ब्लॉक गोडेला आश्रित ग्राम पंचायत खुर्सीपार में खारे पानी , स्वास्थ्य समस्या को लेकर कलेक्ट से चर्चा कर ज्ञापन सौंपा है। उनका कहना है कि बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम गोडेला के आश्रित ग्राम खुर्सीपार में गांव के करीब 50 ग्रामीण गंदा पानी पीने से पीलिया से ग्रसित हो गए हैं। गांव में पीलिया के मामले चार दिन पहले आए थे। स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी मिलने के बाद गांव में स्वास्थ्य कैम्प लगाया और मरीजों की खून की जांच की। वहीं एक मरीज की स्थिति ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम पंचायत गोडेला के आश्रित ग्राम खुर्सीपार में गंदा पानी पीने से लोग बीमार हुए हैं। वहीं शहर में भी कई वार्डों की नालियों में गंदगी है और गंदी नालियों के बीच से घरों की पाइपलाइन गुजरी हुई हैं। ऐसे में जहां-जहां पाइपलाइन में लीकेज है, उन्हें ठीक किया जाए।

बीते साल डायरिया ने बरपाया था कहर

श्री चंद्राकर ने कहा बीते साल भी जिले के कई गांवों में गंदे पानी की वजह से डायरिया फैला था। ऐसे में जिन गांवों में पानी टंकी से पानी की सप्लाई हो रही है। वहां अगर पाइपलाइन में टूट-फूट है तो उसे ठीक करवाया जाए। बरसात के सीजन में पाइपलाइन में गंदे पानी के रिसाव से घरों में गंदे पानी की सप्लाई हो सकती है। जिला पंचायत सदस्य चंद्राकर ने कलेक्टर को अवगत कराया कि खुर्सीपार के पानी टंकी को ग्राम खुरसुनी स्थित प्रमुख ओवर हेड मल्टी विलेज टैंक से जोड़ दिया जाए तो गांव में पेयजल की समस्या दूर हो सकती है।

अवैध रेत खनन मामले में जिला पंचायत सदस्य गुलशन चंद्राकर क्षेत्र 05 ने कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से मिलकर सौंपा ज्ञापन

कहा- कार्रवाई नहीं हुई तो… करेंगे आगे बड़ा आंदोलन

जिला पंचायत सदस्य श्री चंद्राकर ने जिले में बढ़ते खनिज माफियाओं की दादागिरी और अवैध खनन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने विभाग पर भी आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की। उन्होंने कहा कि खनिज विभाग के उदासीन रवैये के चलते खनिज माफिया सक्रिय हो रहे हैं। इससे राजस्व विभाग को चूना लग रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी होने के बावजूद चुप्पी साधे हुए है। जिला पंचायत सदस्य युवा कांग्रेस महासचिव गुलशन चंद्राकर, आदित्य दुबे जिला प्रशासनिक महामंत्री बालोद ने कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा से मिलकर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया गया कि अवैध तरीके से रेत खदान बड़े नेताओं के सहयोग से संचालित हो रहें हैं । रेत खदान बंद नहीं होने की स्थिति में बड़ा आंदोलन करने की बात कही गई है।

दस्तावेजों की हो जांच

ज्ञापन देते हुए जिला प्रशासन व स्थानीय प्रशासन पर संरक्षण का आरोप लगाया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि मरकाटोला सहित कई गांवों से अवैध तरीके से रेत निकाला जा रहा है। जिससे ग्रामीण जन परेशान है । राजस्व विभाग, खनिज विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा अवैध रेत उत्खनन करने के लिए रेत माफियाओं को संरक्षण दिया जा रहा है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन किया जा रहा है। जिम्मेदार विभाग पूरी तरह मौन हैं। खनिज विभाग के उदासीन रवैये के चलते खनिज माफिया सक्रिय हो रहे हैं। इससे राजस्व विभाग को चूना लग रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी होने के बावजूद चुप्पी साधे हुए हैं। शिकायतें होने पर प्रशासन द्वारा गिने चुने कुछ लोगों को पकड़ा जाता है एवं नाममात्र के लिए कार्रवाई भी की जाती है। लेकिन अवैध उत्खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

You cannot copy content of this page