DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सामग्री सप्लाई में भ्रष्टाचार का आरोप, बालोद युवा कांग्रेस ने महिला बाल विकास विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा, कार्रवाई नहीं होने पर विभाग घेरने की चेतावनी

बालोद। बालोद जिला यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत बाला बोकड़े ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम से कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग में बरती जा रही अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत की है। जिसमें उन्होंने सामान वितरण में ही करोड़ों के भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए कहा है कि अगर मामले में कार्रवाई नहीं होती है तो 7 दिन बाद विभाग का घेराव किया जाएगा। आरोप लगाया गया है कि प्रदेश की महिलाओ एवं नवजात बच्चो के अधिकार को अधिकारी और ठेकेदार डकार गए हैं। प्रदेश भर में 40 करोड़ से ज्यादा का भ्रष्टाचार की भेट चढ़ा है। महिला बाल विकास विभाग, सुशासन दिवस पर फर्म मालिक और अधिकारी की मिलीभगत से घटिया सामान का वितरण हुआ है। कार्यवाही ना होने पर 7 दिवस के अंदर विभाग घेरने की चेतावनी है। शिकायती आवेदन में अध्यक्ष प्रशांत बाला ने कहा कि विगत दिनों रायपुर संचालनालय द्वारा हर जिलों में करोड़ों रुपए का सामान वितरण किया गया है। जिसमें फर्म के द्वारा भारी गड़बड़ी की गई है। उक्त फर्म ने मानक दर से भी नीचे जाकर घटिया सामान एवं मानक हिसाब से कम समान वितरण कर जिलों से जिले के अधिकारी को रिश्वत देकर पावती प्राप्त कर आहरण करना पाया गया है। हमारा युवा कांग्रेस संगठन मांग करता है उक्त सामान की संख्या एवं सामान की क्वालिटी एवं समान कौन सी कंपनी का है या डुप्लीकेट तो नहीं है इसकी संपूर्ण जांच कर उक्त फर्म एवं उक्त अधिकारी के ऊपर कारवाई की जाए। अगर 7 दिवस के भीतर कोई कार्यवाही नहीं की गई तो हमारा संगठन प्रदर्शन करने हेतु बाध्य होगा।

You cannot copy content of this page