DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ का तृतीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह संपन्न, पत्रकारों की सुरक्षा का उठा मुद्दा

बालोद। पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ के द्वारा तृतीय स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह वृन्दावन हाल रायपुर में पुरन्दर मिश्रा विधायक रायपुर उत्तर के मुख्य आतिथ्य, वरिष्ठ पत्रकार शिक्षाविद् मधुकर द्विवेदी की अध्यक्षता एवं मीनल चौबे महापौर नगर निगम रायपुर, अमरजीत सिंह छाबड़ा अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग छ ग, डॉ देवधर महंत कवि साहित्यकार, महेन्द्र जायसवाल समाज सेवी,संत लखन मुनि साहेब प्राचीन कबीर कुटी तरेकेला, डॉ पीके तिवारी प्रधान संपादक दैनिक दबंग स्वर,निशांत भाई सीईओ एम एन एस न्यूज विशिष्ट अतिथियों, प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान की उपस्थिति में संपन्न हुआ। तृतीय स्थापना दिवस पर पत्रकारों को बधाई देते हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किये जाने की मांग जायज है । निश्चित रूप से इन बातों को मुख्यमंत्री के पास रखा जाएगा। पत्रकार समाचार संकलन और समाज को आईना दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। मैंने बसना क्षेत्र में नशामुक्ति को लेकर पदयात्रा किया। जिसका जबरदस्त लाभ मिलता गया। लोग सुधरते गये इसलिए पत्रकार बंधु नशा पान से दूर रहें और अपने परिवारों के साथ अपने महत्वपूर्ण समय को दे। विशिष्ट अतिथि मीनल चौबे महापौर ने बताया कि निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता करें। मैं पत्रकारों का सम्मान करती हूं। पत्रकार भाईयों का बहुत बड़ा सहयोग रहा है। रायपुर महानगर की जनता ने मुझे भारी मतों जीत दिलाई है।मै महानगर की जनता के लिए काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पत्रकार भाई, बहनों का कोई भी कार्य मेरे लायक रहेगा उसे मैं अवश्य पूरा करूंगी। विशिष्ट अतिथि डॉ देवधर महंत साहित्यकार ने कहा कि पत्रकारिता एक कठिन तपस्या है। अपने आपको आम जनता के हितार्थ तपाना पड़ता है।आम जन मानस को समाज में आईने दिखाने का काम करता है तो वह पत्रकार है। चौथा स्तंभ के रूप माने जाने वाले पत्रकार अपनी एक जुटता को कायम रखें और आगे बढ़ें। भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कहा है संघ शक्ति केलो युगे- संगठन में शक्ति निहित है। मैं उच्च न्यायालय में वकालत कर रहा हूं। पत्रकारों को आव्हान करता हूं कि कोई भी समस्या होगी मैं आप लोगों के साथ सदैव खड़ा रहूंगा। वरिष्ठ पत्रकार शिक्षाविद् मधुकर द्विवेदी ने निष्पक्ष, स्वस्थ और स्वच्छ पत्रकारिता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शहरी पत्रकार और आंचलिक पत्रकार में फर्क है। आंचलिक पत्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में दौरा कर समाचार संकलन करते हैं और आम जनता के हित में सरकार तक पहुंचाते है। पत्रकारिता एक पेशा नहीं है बल्कि यह तो जनता की सेवा का माध्यम है । पत्रकारों को केवल घटनाओं का विवरण ही पेश नहीं करना चाहिये।आम जनता के सामने उसका विश्लेषण भी करना चाहिये। पत्रकारों पर लोकतांत्रिक परम्पराओं की रक्षा करने, शांति एवं भाई चारा बनाये रखने की जिम्मेदारी भी आती है। अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने कहा कि आम जनता को पत्रकारों की आवश्यकता पड़ती है तो पत्रकार बना वकील की जरूरत होती है तो वकील बना और नेताओं की आवश्यकता होती है तो नेता बना आप सभी पत्रकार साथियों दुख दर्द और कठिन परिश्रम से भली-भांति परिचित हूं । पत्रकार में वह शक्ति है जिसे उठाना चाहे उठा सकता है जिसे गिराना चाहे ,गिरा सकता है। क्योंकि कलम की ताकत में दम होती है।निष्पक्ष और स्वच्छ पत्रकारिता करते हुए आगे बढ़ें। पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ के तृतीय स्थापना दिवस पर सभी को बधाई देता हूं। प्रदेश अध्यक्ष सेवक दास दीवान ने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य है समाज को सूचित करना, जागरूक करना और सशक्त बनाना। आम जनता,समाज के हित में अंतिम छोर तक पत्रकार काम करता है परन्तु पत्रकार साथी मुसीबत में आता है तो साथ देने वाला कोई नहीं रहता।मंच पर आसीन विधायक पुरंदर मिश्रा मीनल चौबे, अमरजीत सिंह छाबड़ा से निवेदन करता हूं कि पत्रकार कल्याण महासंघ की आवाज और निवेदन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तक अवश्य पहुंचाये और पत्रकार सुरक्षा कानून को लागू करायें। सम्मान समारोह को प्रोफेसर जय प्रकाश यादव,निशांत भाई सीईओ एम एन एस न्यूज, दिनेश नामदेव, हनुमान नायक ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण अभय धृतलहरे जिला महासचिव महासमुन्द ने किया। वहीं आभार प्रदर्शन प्रवीण खरे प्रदेश महासचिव ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ विवेकानंद दास ने किया। तृतीय स्थापना दिवस पर प्रमुख रूप से आर बी वर्मा प्रदेश कोषाध्यक्ष, मनोज गोयल प्रदेश सलाहकार, इस्माइल खान प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाश सिन्हा, उत्तर कौशिक, प्रदीप चौधरी, दिनेश नामदेव के साथ बालोद जिला दीपक देवांगन संजय रामटेके असवन साहू दीपक मशीह अनिल लेंडिया सचिन सोनी सपना माधवानी तरुण साहू रवि साहू यादराम साहू सहित अन्य पत्रकार उपस्थिति थे।

You cannot copy content of this page