DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

चूल्हे की चिंगारी से नहीं शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी घर में आग, जांच में सामने आया सच, पीड़ित परिवार को 17 लाख 62000 का हुआ नुकसान

बालोद। गुण्डरदेही ब्लॉक के हल्दी चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम पसौद में विगत 3 मई 2025 को तोरण लाल साहू के घर पर आग लग गई थी। घटना के वक्त काफी आंधी तूफान चल रहा था। इस दौरान आशंका जताई जा रही थी कि घर में चूल्हे के आग से उठी चिंगारी के कारण यह घटना हुई होगी। लेकिन घटना के बाद जब विस्तृत तौर पर पुलिस और राजस्व विभाग द्वारा जांच की गई तो घटना का मुख्य कारण शॉट सर्किट होना पाया गया। इसकी जांच रिपोर्ट बनाकर पुलिस चौकी हल्दी प्रभारी द्वारा राजस्व विभाग को सौंप दी गई है। साथ ही अपराध विवरण, नुकसान, तीन लोगों का कथन, घटनास्थल की फोटो वीडियो आदि भी प्रेषित की गई है। इस पूरे घटनाक्रम में पीड़ित तोरण साहू को कुल 17 लाख 62000 रुपए का नुकसान होना पाया गया है। तोरण लाल साहू ने शासन प्रशासन से नुकसान के बदले मुआवजे की मांग की है। ताकि वे इस परिस्थिति से उबर सके। जांच में यह पाया गया कि प्राप्ति तोरण साहू के मकान में शॉट सर्किट होने से चिंगारी छिड़कने से आग लगी। जिसके कारण मकान अंदर रखे विभिन्न सामान और वस्तुएं जल गई और 17 लाख 62000 का कुल नुकसान हुआ।

जांच रिपोर्ट में इस तरह से नुकसान का जिक्र

घर में हुई आगजनी की इस बड़ी घटना के बाद जब राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन ने जांच की तो नुकसान का ब्यौरा सामने आया है। जिसमें घर अंदर लगे दरवाजा सात नग , कुलर तीन नग, सीलिंग फैन 5 नग ,टेबल फैन दो नग, फ्रिज एक नग, गैस चूल्हा एक नग ,बर्तन, पैसा लगभग 85000 रुपए नगदी, आभूषण सोना चांदी, कपड़ा , धान 70 क्विंटल, चावल 7 कट्टा, गेहूं 5 कट्टा, अरहर दाल एक कट्टा, चना तीन कट्टा, किराना सामान, साइकिल तीन नग, छप्पर में लगे लकड़ी बांस आदि, टीना ,सिलाई मशीन एक नग ,ऋण पुस्तिका, आधार कार्ड, राशन कार्ड, अन्य समस्त दस्तावेज, दीवान दो नग ,सोफा सेट एक नग, टीवी एक नग,गोदरेज अलमारी दो नग, संदूक 5 नग ,मीटर तथा वायरिंग, फाइबर कुर्सी 10 नग, जूट बारदाना 300 नग ,तिरपाल दो नग व घर में रखे अन्य सामान जलकर राख हो गए हैं। जिसमें 17 लाख 62000 का नुकसान होना पाया गया है। घटना पर हल्दी चौकी में आगजनी क्रमांक 4/ 25 कायम कर जांच दौरान मौका घटना स्थल निरीक्षण कर मौका नजरी नक्शा तैयार कर नुकसानी पंचनामा तैयार किया गया है। प्रार्थी, गवाहों का कथन लेख कर चौकी प्रभारी द्वारा अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय गुण्डरदेही को प्रतिवेदन भेजा गया है।

You cannot copy content of this page