बालोद/डौंडीलोहारा। डौंडीलोहारा ब्लॉक के खैरीडीह ( सोरली ) निवासी प्रधान पाठक सीएसी लाल रघुवीर सिंह ठाकुर (देवारभाट) और प्रधान पाठक श्रीमती खेमलता ठाकुर(पी एम श्री प्राथमिक शाला जगतरा) के भतीजी पल्लवी ठाकुर और भतीजा सौरभ ठाकुर का चयन राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा सत्र 2024-25 हेतु चयन हुआ है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा जारी चयन सूची में कुमारी पल्लवी ठाकुर सौरभ ठाकुर, दोनों बच्चे शामिल हैं। जो पूर्व माध्यमिक शाला सोरली , संकुल संबलपुर विकासखंड डोंड़ीलोहारा में अध्यनरत हैं। जिसके अंतर्गत कक्षा 9 से 12वी तक 12000 रुपए प्रति वर्ष छात्रवृति मिलेगी। दोनों बच्चों के चयन होने पर प्रधानपाठक सुरेंद्र कुमार रामटेके, शिक्षक इंदुमती नायडू, शिक्षक योगेश्वरी देवांगन, शिक्षक सोमलता ठाकुर ,शिक्षक शारदा सोनबरसा,और सीएससी टोमन मालेकर, विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु मिश्रा और बीआरसी दिनेश मालेकर, विकास खंड डोंडी लोहारा ने खुशी व्यक्त किया। इस तरह एक ही परिवार के दोनों बच्चों ने राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार स्कूल और जिले का मान बढ़ाया है।
स्कूल और परिवार का बढ़ाया गौरव, पल्लवी और सौरभ का हुआ राष्ट्रीय साधन सह प्रवीण्य छात्रवृत्ति हेतु चयन
