DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डीजे में डांस के दौरान जमकर हाथापाई, वीडियो हो रहा है वायरल, मामला है ग्राम खुर्सीपार का

बालोद। बालोद थाना अंतर्गत ग्राम खुर्सीपार में रविवार की रात को शादी कार्यक्रम के दौरान बाराती और चौथिया आए लोगों के साथ स्थानीय ग्रामीणों के बीच जमकर हाथापाई हो गई। डांस के दौरान कुछ बातों को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। हालांकि पुलिस में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना की वीडियो बनाई है। जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लगातार बालोद जिले में डीजे के दौरान अपराध जैसी होने की शिकायत आ रही है। हाल ही में ग्राम चिचबोड़ में भी डीजे डांस के दौरान मोबाइल गुम होने के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई थी तो इसके पूर्व भी जगन्नाथपुर में इसी तरह बारात में डीजे के दौरान बलवा की स्थिति निर्मित हो गई थी।

You cannot copy content of this page