ठेठवार यादव समाज बालोद राज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने लिया शपथ, समाज की कुरीतियों को दूर करने स्वयं से शुरुआत करने का लिया निर्णय



बालोद। ठेठवार यादव समाज बालोद राज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण एवं शपथ ग्रहण संपन्न हुआ।जिसमें ताम्रध्वज यादव अध्यक्ष, जयप्रकाश एवं रूद्रेश यादव उपाध्यक्ष , ऐलेंद्र यादव महासचिव , हेमंत यादव कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी ने शपथ ली।सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना के पश्चात , कार्यक्रम के सभापति के साथ-साथ कार्यक्रम संचालक की दोहरी भूमिका निभाते हुए नंदकिशोर यादव ने समाज के वरिष्ठजनों को उद्बोधन के लिए क्रमशः आमंत्रित किया । मीडिया प्रभारी बलदेव यादव ने बताया अपने आभार उद्बोधन में निवृत्तमान अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद ने युवाओं से अपील की, कि वे समाज में छोटे पद को ग्रहण कर धीरे-धीरे अनुभव लेकर उच्च पदों तक पहुंचे । मैं स्वयं ग्राम प्रमुख फिर मंडल अध्यक्ष सहित अन्य पदों का दायित्व निभाते हुए समाज के अध्यक्ष का कार्यकाल आप सभी के सहयोग से पूर्ण किया हूं। जीवन यादव दल्ली राजहरा ने कहा कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है इसलिए समय के साथ-साथ दायित्व निभाने वाले प्रमुख पदाधिकारी भी बदलते जाते हैं और समाज के हित में नई ऊर्जा के साथ कार्य करते हैं । निवृत्तमान हो रहे कोषाध्यक्ष चेतन यादव ने आय -व्यय को विस्तार पूर्वक सभा के समक्ष रखा। जिला संगठन के महासचिव बलदेव यादव ने कहा यदि समाज को हर क्षेत्र में विशिष्ट उपलब्धियां के साथ बहुत ऊंचाई तक ले जाना है तो हमें मिलजुल कर नीचे की ओर जाना होगा अर्थात हर ग्राम के सदस्यों की राय जानकर कार्य योजनाएं बनाना होगा ।कोषाध्यक्ष हेमंत यादव ने कहा कि हम समाज का कोष बढ़ाने के लिए, नए स्रोत बनायेंगे ,इस हेतु वरिष्ठ जनों का मार्गदर्शन लेंगे । महासचिव एलेंद्र यादव ने कहा कि बालोद राज के नवगठित कार्यकारिणी में हमने युवाओं के साथ वरिष्ठ जनों दोनों के प्रतिनिधित्व में संतुलन बनाने का प्रयास किया है। सभापति के रूप में नंदकिशोर यादव ने कहा कि हमारी कुछ प्रमुख बैठकें हमारे मुख्यालय बालोद में हों, लेकिन विकेंद्रीकरण के लिए हम अन्य बैठकें ग्राम या मंडल स्तर में जाकर लेवे ताकि दूर दराज के निवासरत बंधु जो मुख्यालय तक नहीं आ पाते उनके विचारों से परिचित होकर सामाजिक नियमावली को नवीनता प्रदान करें। विवाह योग्य युवक युवतियों की जानकारी के लिए पुस्तिका छपवाने हेतु जुलाई माह तक ग्राम प्रमुखगण निर्धारित फार्म में तैयार कर महासचिव के पास जमा करेंगे ताकि , दीपावली तक हम पत्रिका निकाल सके।

आगामी 3 वर्ष के कार्यकाल के लिए बालोद राज के ये हैं पदाधिकारीगण

अध्यक्ष ताम्रध्वज यादव (दुपचेरा),महासचिव एलेन्द्र यादव (नेवारीकला) ,कोषाध्यक्ष- हेमंत यादव (पड़कीभाट),संरक्षक –
छगन लाल यादव (झुरहाटोला), नरेंद्र प्रसाद यादव(सकरौद,),नंदकिशोर यादव (टेकापार),जीवन यादव ( दल्ली राजहरा),उपाध्यक्ष – जयप्रकाश यादव (तरौद), रूद्रेश यादव(कोचवाही),सहसचिव-सचिन कुमार यादव (सोरली),अंकेक्षक – पवन कुमार यादव(पड़कीभाट),उपकोषाध्यक्ष – बृजेश कुमार यादव (नेवारी कला), सलाहकार – चाणक्य यादव (सोरर),हिम्मत लाल यादव(लाटाबोड़),शिवभजन यादव (अर्जुन्दा)आत्माराम यादव(मनौद),राकेश यादव(बिरेतरा),सनत यादव(सोरर),विधि सलाहकार-के.के. यादव (दुपचेरा)नरेंद्र यादव (अरौद),विजय यादव (सोरली),संगठन मंत्री- राजेंद्र यादव(भेजा)अशोक यादव (भर्रीटोला),छगन यादव (नेवारी खुर्द),चंद्रेश यादव(कनेरी),भरत यादव(पसौद),अरुण यादव (दल्ली राजहरा)उत्तम कुमार यादव (अरौद),राम सजीवन यादव (नेवारी कला),लोभेश यादव (सोरली),विशेष आमंत्रित सदस्य – अवधेश यादव (पांगरी),
छंगू यादव (अर्जुंदा),
अरुण यादव (भेजा )
रोमलाल यादव (खेरथा डीह)महेश्वर यादव (टेकापार)जगदीश यादव (बालोद),लोकनाथ यादव (माहुद)मीडिया प्रभारी – बलदेव यादव ( सेम्हरडीह)भवन प्रभारी – रामस्वरूप यादव (बालोद)
समाजसेवक – खेमलाल यादव (नेवारी खुर्द) हैं। इसी तरह मंडल अध्यक्षगण में रेखराम यादव(मंडल सोरर )उमेश कुमार यादव(मंडल झुरहाटोला)महेश कुमार यादव(मंडल चिकलाकसा)महिपाल यादव(मंडल नेवारी कला)बंशीराम यादव(मंडल कनेरी ),रामस्वरूप यादव(मंडल बालोद ) जनक यादव (मंडल तरौद )सिद्धेश्वर यदु( मंडल सोरली ) नामलाल यादव(मंडल अर्जुंदा)संचित यादव(मंडल लाटाबोड़) कौशल यादव (मंडल कोचवाही )दिलबर यादव(मंडल मटिया )बालमुकुंद यादव(मंडल दल्ली राजहरा) शामिल हैं।

गुच्छे में रहेंगे तो ही आपका महत्व है, गुच्छे से बाहर हुए तो कोई पूछने वाला नहीं

नवनिर्वाचित अध्यक्ष ताम्रध्वज यादव ने कहा कि हम लगभग बीस गांवों के अर्थात प्रत्येक तीन मंडलों का क्षेत्रीय सम्मेलन पुनः प्रारंभ करेंगे, प्रत्येक पदाधिकारी वहां उपस्थित रहेंगे । गांव की माताएं – बहनें, युवा और बुजुर्गगणों से संवाद करके समाज के उत्थान हेतु उनके महत्वपूर्ण विचारों को पंजीबद्ध करेंगे। ताजे अंगूर के गुच्छे जो एकजुट रहते हैं उनकी कीमत अधिक होती है इसी तरह हमें समाज में एकजुट होकर रहना है। उन्होंने कहा कि समाज को विघटन से बचाना है तो सभी को अंगूर के गुच्छे की तरह रहना जरूरी है। तभी हमारा महत्व हैं। गुच्छे से बाहर जो होते हैं उनका कोई महत्व नहीं रहता। आज यादव समाज का मान सम्मान हर क्षेत्र में बढ़ता नजर आ रहा है।

समाज की कुरीतियों को दूर करने पदाधिकारी को ही पहले दिखाना होगा साहस

शपथ ग्रहण के बाद दूसरे सत्र के कार्यक्रम में संरक्षक नंदकिशोर यादव ने समाज के लोगों से विभिन्न मुद्दों पर सुझाव मांगे। जिस पर प्रमुख बातें सामने आई। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने को लेकर एक सार्थक चर्चा भी हुई कि हम रजिस्टर पर नियम तो बनाते हैं कि अब ऐसा नहीं करेंगे लेकिन खुद ही हम पालन नहीं कर पाते या अपनी प्रतिष्ठा या संकोच के चलते हम किसी तरह के दबाव में आकर उन कुरीतियों से बाहर नहीं निकाल पाते। इस पर सभी ने एक राय होते हुए कहा कि स्वयं पदाधिकारियों को इसकी शुरुआत करने का साहस दिखाना होगा। तभी संभव होगा। जब एक शुरुआत करेंगे तो धीरे-धीरे उनसे प्रेरित होकर दूसरे भी जुड़ते जाएंगे। तभी समाज में बदलाव आएगा। शोक कार्यक्रम में कफन देने की परंपरा बंद कर उन्हें अर्थ दान दे ताकि शोक कार्यक्रम से जो क्षति होती है उसमें कुछ मदद हो सके। इसी तरह साड़ी में जो कपड़े दिए जाते हैं वह बंद करने, शोक में मीठा पकवान बांटने की कुप्रथा को बंद करने पर भी विचार किया गया। समाज में परिवर्तन जरूरी है। इसलिए किसी ने किसी को इसकी शुरुआत तो करनी होगी। आलोचनाओं से ना घबराते हुए स्वयं पदाधिकारियों को इसकी शुरुआत करनी है। तभी समाज प्रगति करेगा और कुरीतियों की बेड़ियों से आजाद होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page