DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तेज रफ्तार बोलेरो गड्ढे में गिरी, फिर पेड़ से टकराकर पलटी, बाल-बाल बचे सवारी

मनौद और तरौद के बीच हुआ हादसा

बालोद। बालोद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मनौद और तरौद के बीच रविवार की शाम करीब 4:30 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो पलट गई । प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के अनुसार वाहन की रफ्तार ऐसी थी कि सड़क किनारे एक गड्ढे में पहले जा गिरी फिर पेड़ से टकराते हुए पूरी पलटी हो गई। जिसमें बैठे सवारी बाल-बाल बचे। ड्राइवर को हल्की चोट आई है। बताते हैं कि उक्त बोलेरो में जुंगेरा के लोग ग्राम खुर्सीपार में एक शादी में गए थे। जहां से खाना खाकर सभी लौट रहे थे और यह हादसा हो गया।

You cannot copy content of this page