DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खुर्सीपार में पीलिया और उल्टी दस्त के मरीज बढ़ते क्रम पर, हाल जानने के लिए अस्थाई शिविर में पहुंचे विधायक कुंवर सिंह निषाद

बालोद । गुण्डरदेही ब्लॉक के ग्राम खुर्सीपार (गोड़ेला पंचायत) में लगातार पीलिया और उल्टी दस्त के मरीज मिल रहे हैं। बीते दो दिनों में 15 ग्रामीण पीलिया की चपेट में और 40 से अधिक ग्रामीण उल्टी, दस्त, बुखार और पेट दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं इसके तहत प्राथमिक शाला में अस्थाई मेडिकल कैंप लगा कर ग्रामीणों का इलाज किया जा रहा है। तो वही पीएचई विभाग के द्वारा जांच के लिए कुछ जगह के पानी के सैंपल भी लिए गए हैं। सीएमएचओ डॉक्टर महेश कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि कल फिर पीलिया के दो संभावित मरीज मिले हैं। साथ ही 25 ग्रामीणों के ब्लड सैंपल भी लिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पीलिया है या नहीं इसका पता चल पाएगा। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक कुंवर सिंह निषाद भी अस्थाई स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर मरीजों का हाल जानने लगे। उन्होंने संबंधित विभाग के अफसर को विशेष निर्देश देते हुए बेहतर इलाज करने की बात कही। ताकि जल्द से जल्द स्थिति पर काबू पाया जा सके। स्थानीय सरपंच वागीश कुमार बंजारे ने बताया कि 2022-23 में भी डायरिया का कहर गांव में आया था। जिसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। जिसमें एक बुजुर्ग नोखे लाल हरमुख की उल्टी दस्त से मृत्यु हुई थी तो करीब 25 लोग बीमार पड़े थे। जिनका इलाज निकुम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया था। उन्होंने बताया कि गांव में 777 की जनसंख्या है 152 मकान संख्या है। इस गांव में आदिवासी परिवार की संख्या ज्यादा है। गांव में खारा पानी निकलने से ग्रामीणों को बहुत परेशानी होती है । गांव की सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है। घरों से गंदा पानी गलियों और सड़कों में बह रहा है। जगह-जगह कीचड़ और दलदल फैला हुआ है। दूषित पानी पीने से पीलिया और उल्टी दस्त की शिकायत आ रही है। इधर दूषित पानी पीने की वजह से ग्रामीणों की तबियत बिगड़ने की मामले की जानकारी मिलते ही संवेदनशील विधायक कुवंर सिंह निषाद गांव पहुंचे थे। मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली। इसके बाद डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने के लिए निर्देशित किया। वही विधायक ने गांव में लगे पाइपलाइन के पास पहुंचकर जायजा लिया और पानी की जांच के लिए भी अधिकारियों से कहा एवं ग्रामीणों से अभी उस पाइपलाइन के पानी का उपयोग नहीं करने की अपील किए हैं।

You cannot copy content of this page