DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुलसचिव को सौंपा गया ज्ञापन, विश्वविद्यालय कर रही है नियमों की अवहेलना

युवा छात्र नेता देवेंद्र कुमार ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की कही बात

बालोद। दुर्ग विश्वविद्यालय में कुछ दिनों पश्चात सेमेस्टर एग्जाम का प्रारंभ हो रहा है जिसमें छात्रों का यह कहना है कि अभी कोर्स कंप्लीट नहीं हुआ है साथ ही छात्रों को पढ़ने के लिए 90 दिन समय दिए जाने का प्रावधान है मार्च में रिजल्ट आया और मई में एग्जाम लिया जा रहा है। यूनिवर्सिटी ने अपनी गाईडलाइन ने बताया कि 90 दिनों पश्चात बच्चों को एग्जाम दिया जाएगा। उसके बावजूद 70 दिनों के अंतराल में यूनिवर्सिटी एग्जाम लेना चाहती है। इसके विरोध में एल एल एम के समय सारणी परिवर्तन के लिए हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा गया। देवेंद्र साहू ने बताया कि जल्द से जल्द अगर समयसारणी परिवर्तन नहीं होगा तो उच्च न्यायालय में याचिका दायर की जाएगी और यूनिवर्सिटी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। क्योंकि छात्रों को ध्यान में रखते हुए 70 दिनों के अंतराल एग्जाम कराकर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की लगातार नियमों के खिलाफ शिकायत छात्रों द्वारा की जाती है। पिछले साल इस विश्वविद्यालय को डिफाल्टर घोषित कर दिया गया था।
ज्ञापन देने के दौरान पूर्व विधायक प्रतिनिधि गजेंद्र कुमार और साथी गण मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page