बारात के बाद दूसरी जगह पर हुई थी हत्या की वारदात, मोबाइल वापस करने के लिए की गई थी पैसों की डिमांड, गुस्साए युवाओं ने कर दी मिलकर हत्या

बालोद। बालोद जिला के रनचिराई थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिचबोड़ में रविवार की रात को एक परिवार में बारात बसंतपुर राजनांदगांव से आई हुई थी। इस शादी के दौरान बाराती बनकर आए एक युवक का डीजे में डांस के दौरान मोबाइल गुम गया था। जिसे पहले बाजा बजाने वालों ने पाया था। फिर बाद में उसे एक युवक राम प्रसाद निवासी बिलासपुर जिला रखा हुआ था। जो कि लड़की पक्ष से उसके भाई का दोस्त होने के नाते में शादी में आया था। जिससे मोबाइल के मालिक लक्ष्य कुमार ने मोबाइल मेरा है कहकर कर वापस मांगा। इस पर मृतक युवक द्वारा मोबाइल दे रहे हैं तो कुछ खर्चा पानी के लिए पैसा दो कहा गया। इसके बाद आक्रोशित मोबाइल मालिक सहित उनके अन्य साथियों ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी थी। घटना में शामिल पांच नाबालिग सहित कुल 8 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें तीन को जेल भेजा गया है तो पांच नाबालिग को बाल न्यायालय में पेश किया गया है। चाकू बाजी की घटना बारात के दौरान नहीं बल्कि बारात समाप्त होने के बाद दूसरी जगह पर मटिया जाने के मार्ग पर मोबाइल वापसी के दौरान हुआ था। गांव में चर्चा है कि दूल्हे के एक रिश्तेदार द्वारा मोबाइल पाए हुए व्यक्ति राम प्रसाद को गोपनीय तौर पर ₹500 खर्च के लिए दिया गया था। इसके बाद उक्त प्राप्त पैसे से शराब पीने जाने के लिए मृतक युवक और उनके साथी हल्दी शराब भट्टी की ओर निकले थे। तो वहीं इसी दौरान रास्ते में ही बैठे मोबाइल के मालिक युवक और उनके साथी पैसे की डिमांड रखने से गुस्सा गए और इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। घटना के बाद गांव में काफी तनावपूर्ण स्थिति रही। ग्रामीणों ने बारातियों को घेर रखा था और यह मांग की जा रही थी कि जो भी चाकू बाजी करके फरार हुए हैं, उन्हें वापस लाया जाए । पुलिस प्रशासन को सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और शादी संपन्न कराई गई । इधर चाकू बाजी से घायल युवक को गुण्डरदेही अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इधर घटना के कुछ घंटों के भीतर ही थाना रनचिरई पुलिस द्वारा आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियो से स्टील का चाकू व लोहे का कड़ा बरामद हुआ है। आरोपियों एवं विधि से संघर्षरत बालको को पूरी छानबीन के बाद ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया है।
क्या था मामला
12 मई 2025 को थाना गुण्डरदेही से मर्ग क्रमांक 0/2025 धारा 194 बीएनएसएस मृतक रामप्रसाद मसराम पिता लतेलु राम मसराम निवासी मरहीकापा क्रिगखुर्द बिलासपुर की मर्ग डायरी घटना स्थल ग्राम चिचबोड थाना रनचिरई का होने से नंबरी मर्ग एवं शव पंचनामा कार्यवाही हेतु प्राप्त होने पर नंबरी मर्ग सदर कायम कर शव पंचनामा कार्यवाही में लिया गया, मर्ग जांच क्रम में सतीश कुमार हल्बा ठाकुर पिता सोहन लाल ठाकुर उम्र 26 वर्ष ग्राम चिचबोड का कथन लेख किया गया, जिसने बताया कि दिनांक 11 मई 2025 को अपने साथी तालसिंग ठाकुर, सागर बम्बोडे, चिन्तेश्वर ठाकुर, खिलेन्द्र ठाकुर, मोहन साहू, यश कुमार साहू सभी ताम्रध्वज ठाकुर ग्राम चिचबोड की बहन की शादी में गडवा बाजा बजा रहे थे। बसंतपुर राजनांदगांव से दूल्हा अर्जुन ठाकुर के साथ बाराती आये थे, रास्ते में एक मोबाईल फोन गिरा मिला, उसे बाजा बजाते हुए उठाया और रखा था, मिले हुए मोबाईल में फोन आया तब मैं कॉल उठाया, तब उसने मेरा मोबाईल है, कहां पास हो बोला तब मैं हमारे पास है, तब शाम लगभग 7.00 बजे कुछ लडके आये जिसने अपना नाम लक्ष्य ठाकुर उर्फ लक्की बसंतपुर राजनांदगांव का हूं, यह मोबाईल मेरा है, वापस करो बोला तब मैं उसे मोबाईल दे रहे है भाई कुछ 100 -50 रू० खर्चा पानी दे दो बोला तो लक्की और उसके साथ 6-7 दोस्त थे, वे बहस करने लगे, रात लगभग 08.15 बजे ग्राम चिचबोड के चोवाराम साहू के घर आगे पुल के पास लक्ष्य ठाकुर उर्फ लक्की निवासी बसंतपुर राजनांदगांव एवं उसके अन्य सात दोस्त कुल आठ व्यक्ति सभी बैठे थे, जो सतीश कुमार और रामप्रसाद को हाथ मुक्का, लात से उसके पेट, सिर, सीना, शरीर सब जगह मारपीट किये हैं, और, जान से मारने की नियत चाकू से रामप्रसाद के सिर में बाएं और पीछे तरफ और शरीर में बाएं तरफ पसली के पास कमर में वार कर गंभीर चोट पहुंचा कर हत्या किये। आरोपीगण द्वारा धारा 103, 191 (2) बीएनएस का अपराध घटित करना सबूत पाने से आरोपीगण के विरूध्द थाना रनचिरई मे अपराध कमांक 60/2025 पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। आईजी राम गोपाल गर्ग दुर्ग रेंज, दुर्ग के निर्देशन एवं एसपी बालोद योगेश कुमार पटेल, एएसपी मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन पर व एसडीओपी गुण्डरदेही राजेश बागड़े के पर्यवेक्षण पर आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु थाना रनचिरई व थाना गुण्डरदेही एवं सायबर सेल बालोद की विशेष टीम गठित किया गया था।
ये हैं आरोपियों के नाम पते जो पकड़े गए

आरोपीगण (01) लक्ष्य ठाकुर उर्फ लक्की पिता हृदय ठाकुर, उम्र 19 वर्ष 07 माह, निवासी वार्ड क्र. 46 शिव बजरंग मंदिर क्लब चौक गली नं. 06 बसंतपुर राजनांदगांव, थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (02) दीपक कुमार यादव पिता हेमंत यादव उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 46 क्लब चौक हनुमान मंदिर के पास बसंतपुर राजनांदगांव, थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव (03) अभय राजपूत उर्फ लक्की पिता अजय राजपूत उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 46 क्लब चौक हनुमान मंदिर के पास बसंतपुर राजनांदगांव, थाना बसंतपुर जिला राजनांदगांव एवं अन्य 05 विधि से संघर्षरत बालक (नाबालिग) शामिल हैं। जिनके कब्जे से घटना में उपयोग किये स्टील की चाकू एवं लोहे का कड़ा बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया।
इनकी रही अहम भूमिका
उक्त कार्रवाई मे थाना रनचिरई से उप निरीक्षक राधा बोरकर, सउनि अनील शुक्ला, प्र.आर. सुनील मण्डावी, आर. कामता साहू, महेन्द्र साहू, एवं थाना गुण्डरदेही से प्र.आर. योगेश सिन्हा, कमलेश रावटे, आर. ललीत कदम, यशवंत देशमुख तथा सायबर सेल बालोद से उप निरी. जोगेन्द्र साहू, प्र.आर. भुनेश्वर मरकाम, रूम लाल चुरेन्द्र, आर. विपीन गुप्त, राहुल मनहरे, संदीप यादव की विशेष योगदान रहा।
