DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का परिणाम जारी,प्रवेश हेतु काउंसलिंग की अंतिम तिथि 20 मई

बालोद। छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति नया रायपुर द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि प्रति वर्ष जिले के शैक्षणिक संस्थाओं के कक्षा 5वीं में उत्तीर्ण छात्र, छात्राएं शिक्षण सत्र 2025-26 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं में प्रवेश परीक्षा हेतु 02 मार्च 2025 को प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसका परीक्षा परिणाम जिलावार मेरिट सूची अवलोकन हेतु वेबसाईटhttps://eklavya.cg.nic.in/ पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु नियमावली एवं प्रवेश नीति के आधार पर मूल दस्तावेज एवं छायाप्रति के साथ 20 मई 2025 तक काउंसलिंग कर प्रवेश संबंधी कार्यवाही कर सकते हैं।

You cannot copy content of this page