DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोडा के हाई स्कूल परीक्षा परिणाम रहा शत प्रतिशत

बालोद। वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किल्लेकोडा के हाई स्कूल परीक्षा परिणाम पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष शत- प्रतिशत रहा है । ज्ञात हो कि इस वर्ष कक्षा दसवीं में 38 छात्र छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए थे। जिनमें 32 छात्र- छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में तथा छह छात्र-छात्राएं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं। कुमारी मीनाक्षी 86.66% अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त की है। गरिमा 81.83% अंक लेकर द्वितीय स्थान, निशा 79.33 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान , दिव्या 75.5 अंक के साथ चतुर्थ, तथा लीना 75%अंक लेकर पंचम स्थान प्राप्त की है। इस अवसर पर अजय मुखर्जी प्राचार्य ने कहा कि दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम लगातार दूसरे वर्ष पूरे 100% का आना हमारे विद्यालय के लिए एक उपलब्धि है। जो यह दर्शाता है कि शिक्षकों ने कड़ी मेहनत करके छात्र-छात्राओं का हौसला अफजाई करके उनमें उर्जा प्रदान किया है। तभी उन्हें सफलता प्राप्त हुई है। मेरी ओर से उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को ढेर सारी शुभकामनाएं तथा समस्त स्टाफ को बधाई देता हूं ।वाय.एस. मरकाम व्याख्याता ने कहा कि हमारे विद्यालय के स्टाफ के सभी विषय विशेषज्ञों द्वारा कड़ी मेहनत किए गए। जिसके परिणाम स्वरुप सभी छात्र-छात्राएं सफल हो सके। मेरी ओर से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को ढेर सारी शुभकामनाएं। इस दौरान डॉक्टर बी. एल. साहसी व्याख्याता ने कहा कि शत- प्रतिशत रिजल्ट का आना अपने आप में एक गौरव की बात है। क्योंकि कहा जाता है कि सफलता का पहला रहस्य आत्मविश्वास होता है और हमारे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास कूट-कूट कर भरे होने के कारण उन्हें सफलता मिली। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष निर्भय भंडारी, राजाराम ताराम जिला पंचायत सदस्य एवं विधायक प्रतिनिधि , वीरेंद्र कुलहार्य, साथ में सरपंच हेमलता, गैंदलाल तारम पंच, ललिता गांवरे (पूर्व सरपंच) इंद्रजीत सिन्हा, अशोक सिन्हा, अधन सिन्हा,मन्नू लाल विश्वकर्मा, छन्नूलाल भंडारी ,एन.आर. शिवना प्रधान पाठक एवं समस्त, स्टाफ माध्यमिक शाला, श्रीमती अनीता मेश्राम प्रधान पाठक एवं समस्त स्टाफ प्राथमिक शाला, नितिन देशमुख (सीएससी) रावेंद्र मंडावी (सचिव ),तथा समस्त पंचगण एवं विद्यालय स्टाफ मे सी. जी पटेल व्याख्याता, जे.पी. बांधव व्याख्याता ,हेमेंद्र साहू व्या ख्याता, घनश्याम पटेल व्याख्याता, श्रीमती त्रिजला ठाकुर , ललित देवहारी, श्रवण यादव, खगेश ठाकुर एवं कुशल देवदास आदि ने भी सफल बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।

You cannot copy content of this page